scriptभारत सरकार की बड़ी कार्रवाई- बैन कर दी 43 और Chinese apps, देखें लिस्ट | Major action by Indian government, 43 more Chinese apps banned | Patrika News

भारत सरकार की बड़ी कार्रवाई- बैन कर दी 43 और Chinese apps, देखें लिस्ट

locationनई दिल्लीPublished: Nov 24, 2020 06:25:30 pm

Submitted by:

Mohit sharma

पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ जारी सीमा विवाद के चलते भारत ने मंगलवार को बड़ा फैसला लिया है
भारत की ओर से 43 और चीनी ऐप्स (Blocks 43 mobile apps) को बंद करने का ऐलान किया गया

fd.jpg

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ जारी सीमा विवाद के चलते भारत ने मंगलवार को बड़ा फैसला लिया है। भारत सरकार ने एक बार फिर चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारत की ओर से इस बार 43 और चीनी ऐप्स (Blocks 43 mobile apps) को बंद करने का ऐलान किया गया है। केंद्र सरकार ने यह फैसला सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69 ए के तहत लिया है। ये सभी एप्स भारतीय यूजर्स द्वारा इस्तेमाल किए जाते रहे हैं।

Coronavirus Update: देश के इस राज्य में 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे स्कूल, 4 जिलों में नाइट कर्फ्यू

इन सभी एप्स को बैन कर दिया

आपको बता दें कि भारत सरकार ने यह कदम इन ऐप्स को लेकर मिली शिकायतों के बाद उठाया गया है। जानकारी के अनुसार ये ऐप्स न केवल भारत की सुरक्षा को खतरे में डाल रही थीं, बल्कि कानून-व्यवस्था के लिए भी बाधा बनी हुईं थी। यही वजह की सरकार ने ऐहतियात के तौर पर इन सभी एप्स को बैन कर दिया है।

जुलाई में सरकार ने 59 ऐप्स पर बैन लगाया था

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इस संबंध में कार्रवाई करते हुए भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र और गृह मामलों से जुड़े मंत्रालय से मिली रिपोर्ट के बाद इन एप्स को बैन करने का ऐलान किया है। आपको बता दें कि इससे पहले भारत सरकार ने 118 चीनी ऐप्स को बैन किया था। सरकार ने कहा था कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर चीनी ऐप्स पर बैन लगाया गया है। इससे पहले जुलाई में सरकार ने 59 ऐप्स पर बैन लगाया था और उससे पहले जून में 47 ऐप्स पर बैन लगाया था।

भारत में भी इसके करोड़ों यूजर्स

पबजी मोबाइल दुनिया के सबसे सफल गेम्स में से एक है। इसके दुनिया भर में 60 करोड़ डाउनलोड्स और वैश्विक स्तर पर पांच करोड़ एक्टिव यूजर्स हैं। भारत में भी इसके करोड़ों यूजर्स हैं। पबजी इससे पहले भारत में बैन नहीं किया गया था क्योंकि यह पूरी तरह चीनी ऐप्प नहीं था। यह गेम दक्षिण कोरियाई संगठन ब्ल्यूह्वेल ने बनाया था और यही उसको मैनेज भी करता था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो