scriptबेरोजगारी: सिपाही की भर्ती के लिए एमबीए डिग्रीधारी भी कतार में लगे | MBA degree holders are also in queue for constable post | Patrika News

बेरोजगारी: सिपाही की भर्ती के लिए एमबीए डिग्रीधारी भी कतार में लगे

locationनई दिल्लीPublished: Apr 18, 2018 03:32:47 pm

Submitted by:

Manoj Sharma

मुंबई में कांस्टेबल के 1400 पदों के लिए दो लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।

Bihar Police Result 2017

Bihar Police Result 2017

मुंबई। महाराष्ट्र में इन दिनों पुलिस कांस्टेबल की भर्ती हो रही है। इसके लिए बड़ी संख्या में युवा गांव से महानगर का रुख कर रहे हैं। बेराजगारी का आलम यह है कि महाराष्ट्र में पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के लिए एमबीए और बीटेक की डिग्री लिए युवा भी कतार में लगे हुए हैं। मुंबई में 1400 पदों के लिए दो लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
भर्ती के लिए12 वीं है शैक्षणिक योग्यता

सिपाही की भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता 12 वीं रखी गई है। मगर पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इसके लिए प्राप्त दो लाख आवेदनों में करीब 40 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी स्नातक और तीन हजार से ज्यादा अभ्यर्थी स्नाकोत्तर हैं। इसेक अलावा तीन मेडिकल और पांच एलएलबी की डिग्री हासिल करने वाले भी सिपाही बनने के लिए लाइन में हैं। इतना ही नहीं 167 एमबीए, 423 इंजीनियरिंग डिग्रीधारी भी पुलिस बल में शामिल होने को उत्सुक हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त अर्चना त्यागी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया आठ अप्रैल से शुरू की गई है जो आठ मई तक चलेगी।
सरकारी नौकरी पाने की कोशिश

2012 में पुलिस आयुक्त अरुप पटनायक के अनुसार इससे पहले उन्होंने कभी इतनी बड़ी संख्या में योग्य पेशेवरों को आवेदन करते नहीं देखा था। पटनायक का कहना है कि उनके समय में इस पद के लिए इंजीनियर,वकील या डॉक्टर ने कभी भी आवेदन नहीं किया था। उस समस बड़ी मुश्किल से पद के अनुसार उम्मीदवार मिल पाते थे,लेकिन अब सरकारी नौकरी पाने के लिए युवा अपनी योग्यता से कम ओहदे की नौकरी करने को तैयार हैं। उनका कहना है कि गांव से स्नातक किए युवाओं की अंग्रेजी बेहतर नहीं होती है। ऐसे में उन्हें प्राइवेट नौकरियां नहीं मिल पा रही हैं। इसके साथ महानगरों में अब प्राइवेट नौकरियों की संख्या काफी कम हो चुकी हैं। ऐसे में बड़ी डिग्रीधारी वाले युवा भी सिपाही भी भर्ती में शामिल हो गए हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो