scriptमेघालय: 100 घंटे से भी ज्यादा समय से खदान में फंसे हैं 13 मजदूर, CM बोले- निकालने में आ रही हैं मुश्किलें | Meghalaya CM Conrad Sangma reaction on 13 miners trapped in mine | Patrika News

मेघालय: 100 घंटे से भी ज्यादा समय से खदान में फंसे हैं 13 मजदूर, CM बोले- निकालने में आ रही हैं मुश्किलें

locationनई दिल्लीPublished: Dec 17, 2018 03:39:57 pm

Submitted by:

Saif Ur Rehman

गुरुवार से मजदूर खदान में फंसे हुए हैं।

Sangma

मेघालय: 13 मजदूरों को खदान में फंसे हुए 100 घंटे से भी ज्यादा का समय हुआ, CM बोले- मुश्किल है काम

नई दिल्ली। मेघालय में कोयला खदान में 13 मजदूर अभी भी फंसे हुए हैं। उन्हें ‘रैट होल’ यानी पतली सुरंग में फंसे हुए 100 घंटों से भी अधिक समय हो चुका है। इस मामले पर राज्य के मुख्यमंत्री कॉनराड संगामा ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व जेंतिया हिल्स में एक खदान में 13 खनिक फंस गए हैं। बहुत मुश्किल और जटिल स्थिति हैं। एनडीआरएफ उन्हें बचाने की कोशिश कर रही है लेकिन यह बहुत मुश्किल लग रहा है। कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम कितने पंप लगा लें। पानी का प्रेशर ज्यादा है, उसका स्तर कम करने में दिक्कतें आ रही हैं, जहां हम घुस सकें और उन्हें बचा सकें’। साथ ही उन्होंने कहा, ‘हम अथक प्रयास कर रहे हैं लेकिन पानी का स्तर वास्तव में काफी ऊंचा है। जिस दिन यह घटना हुई है उस दिन मैंने केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजु से बात करके मदद की मांगी। ‘ बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री ने अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
मेघालय: कोयला खदान में फंसे 13 मजदूरों के बचने की संभवाना हुई कम, CM संगमा ने दिखाए सख्त तेवर

https://twitter.com/ANI/status/1074562913963204608?ref_src=twsrc%5Etfw
बयान अभियान जारी

बीते गुरुवार देर शाम मेघालय के ईस्ट जेंतिया हिल्स में पानी से भरी कोयला खदान में 13 मजदूर फंस गए थे। उनको बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अभियान में राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल ( एनडीआरएफ ) के 70 और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के 20 कर्मचारी शामिल हैं। साथ ही जिला प्रशासन और राज्य पुलिस भी बचाव अभियान में लगी हुई है। 370 फीट गहरी खदान से पानी बाहर निकाला जा रहा है। बता दें कि पुलिस ने अवैध खदान चलाने वाले लुमथारी गांव के जेम्स सुखलेन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वह अभी फरार चल रहा है। फंसे मजदूरों की पहचान हो गई है। तीन लोग मेघालय के हैं बाकी असम के रहने वाले हैं। फंसे मजदूरों की संख्या घट-बढ़ सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो