नई दिल्लीPublished: May 28, 2021 12:46:45 pm
Saurabh Sharma
गृह मंत्रालय की ओर से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 30 जून तक कोविड-19 की रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया है।
नई दिल्ली। कोविड 19 की दूसरी लहर के जोर पकडऩे के बाद राज्य सरकारें ही निर्णय ले रही हैं कि उनके प्रदेश में लॉकडाउन लगना चाहिए या नहीं। अगर लगना चाहिए तो कितने दिनों का होना चाहिए। दिल्ली में तो पहले 15 दिन और उसके बाद एक हफ्ते-हफ्ते का बढ़ा 31 मई कर दिया गया था। वहीं महाराष्ट्र में भी कुछ छूट के साथ लॉकडाउन को बढ़ाया गया है। अब इस बारे में केंद्र सरकार की ओर से भी निर्देश और सलाह आई है। उन्होंने सभी राज्यों से 30 जून तक सख्ती रखने के निर्देश जारी किए हैं।