script‘नीरवों’ को पकड़ने चली मोदी सरकार को यह भी नहीं पता, ‘पांच सालों में कितने पासपोर्ट जारी हुए’ | Ministry of External Affairs shocking reply on RTI over Passport | Patrika News

‘नीरवों’ को पकड़ने चली मोदी सरकार को यह भी नहीं पता, ‘पांच सालों में कितने पासपोर्ट जारी हुए’

locationनई दिल्लीPublished: Jun 19, 2018 10:38:09 am

आरटीआई कार्यकर्ता शैलेष गांधी ने बताया कि उन्होंने विदेश मंत्रालय से इस संबंध में कुछ जानकारियां मांगी थीं लेकिन हैरान करने वाला जवाब मिला।

MEA

‘नीरवों’ को पकड़ने चली मोदी सरकार को यह भी नहीं पता, ‘पांच सालों में कितने पासपोर्ट जारी हुए’

नई दिल्ली। सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत विदेश मंत्रालय को लेकर एक ऐसी जानकारी सामने आई है जो आपको हैरान कर देगी। दरअसल विदेश मंत्रालय को यह भी जानकारी नहीं है कि भारत सरकार ने पिछले पांच सालों में कितने लोगों को पासपोर्ट दिया है। आरटीआई कार्यकर्ता शैलेष गांधी ने बताया कि उन्होंने विदेश मंत्रालय से इस संबंध में कुछ जानकारियां मांगी थीं लेकिन हैरान करने वाला जवाब मिला। विदेश मंत्रालय के रुख से शैलेष संतुष्ट नहीं हैं। अब उन्होंने इस मसले को अपीलीय अधिकारी के पास ले जाने का फैसला किया है। गौरतलब है कि देश में बनने वाले हर पासपोर्ट के संबंध में विदेश मंत्रालय को जानकारी भेजी जाती है।
आरटीआई में ये थे शैलेष के सवाल

शैलेष गांधी ने विदेश मंत्रालय से पिछले पांच सालों में जारी सभी पासपोर्ट, उससे आने वाले राजस्व और इसके लिए निजी ठेकेदार को दी गई राशि की जानकारी मांगी गई थी।
– उससे आने वाले राजस्व और इसके लिए निजी ठेकेदार को दी गई राशि की जानकारी मांगी गई थी।

…ये था विदेश मंत्रालय का जवाब

विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी नहीं दी और कह दिया कि उपरोक्त जानकारी विभाग द्वारा नहीं रखी जाती है।
देश में क्या है न्यायपालिका का हाल? खुद मोदी सरकार ने किया खुलासा

अब अपीलीय अधिकारी के पास जाएंगे शैलेष

गांधी ने बताया कि यह बेहद हैरान करने वाला जवाब है क्योंकि देश में बनने वाले हर पासपोर्ट की जानकारी विदेश मंत्रालय को भेजी जाती है, बावजूद इसके उपरोक्त जानकारी उन्‍हें क्यों नहीं दी गई यह बात समझ से परे है। इस मामले में जल्द ही वह अपीलीय अधिकारी के पास शिकायत दर्ज कराएंगे।
दक्षिण दिल्ली में ‘जोरू का गुलाम’ कहने पर भिड़े तीन शराबी दोस्त, एक ने तोड़ा दम

कई लोगों के पास एक से ज्यादा पासपोर्ट

गौरतलब है कि इन दिनों एक ही आदमी को कई पासपोर्ट जारी करने जैसे भी मामले सामने आए हैं। हालांकि अभी यह पुख्ता नहीं है कि पासपोर्ट आधिकारिक तौर पर जारी किए गए हैं या फर्जी तरीकों से बनाए गए हैं। इनमें भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी का भी नाम शामिल है, उसके पास छह पासपोर्ट जारी होने की बात सामने आई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो