scriptवायुसेना के लापता विमान को उड़ा रहे जांबाज की 4 महीने बाद है शादी | Missing Air Force Plane AN-32 Flying Officer Marriage Is Schedule In November | Patrika News
विविध भारत

वायुसेना के लापता विमान को उड़ा रहे जांबाज की 4 महीने बाद है शादी

पंकज नांदल की तरह ही हरियाणा के भिवानी की रहने वाली दीपिका भी इस विमान
में सवार थी। दीपिका एक सप्ताह पहले ही पति के साथ छुट्टी का समय बिताकर
पोर्ट ब्लेयर के लिए रवाना हुई थी

Jul 25, 2016 / 12:53 pm

Abhishek Tiwari

Missing Plane AN-32 Flying Officer Pankaj Nandal

Missing Plane AN-32 Flying Officer Pankaj Nandal

रोहतक/भिवानी। शुक्रवार को चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर जा रहा इंडियन एयरफोर्स का विमान एएन-32 लापता हो गया था। इस विमान के बारे में अभी भी कोई जानकारी नहीं मिली है। विमान में सवार 29 लोगों के परिजनों की जान हलक में अटकी हुई है। परिवार वाले उम्मीदों के सहारे कायम है। खबरों की माने तो इस विमान में हरियाणा के रोहतक के पंकज नांदल भी है। नांदल ही इसे उड़ा रहे थे। विमान लापता होने की खबर से घर में सन्नाटा पसरा हुआ है और दुआओं का दौर जारी है।

इसी साल नवंबर में होनी है पंकज की शादी
पंकज नांदल 2014 में कमिशन्ड हुए थे और फिलहाल कोयम्बटूर में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर तैनात हैं। पंकज का परिवार रोहतक में रहता है। पंकज के पिता कृष्ण भी एयरफोर्स से जूनियर वारंट ऑफिसर के तौर पर रिटायर हो चुके हैं। पंकज जनवरी में आखिरी बार घर आए थे। इस साल 13 नवंबर को उनकी शादी होनी है।

21 जुलाई को मां से हुई थी बात

पंकज की फैमिली को 22 जुलाई को प्लेन के लापता होने की जानकारी मिली। उसी दिन से वे लगातार वायुसेना के अधिकारियों के संपर्क में हैं। उन्हें उम्मीद है कि पंकज घर लौटेगा। पंकज की 21 जुलाई को मां ऊषा से बातचीत हुई थी। इस दौरान परिवार का हालचाल पूछा था, जबकि फैमिली ने शादी की तैयारियों के बारे में बताया था। पंकज अपने लिए एक नई हॉन्डा सिटी कार खरीदना चाहता है, उसने ऐसी ख्वाहिश भी पिता के सामने रखी। इस बारे में पिता ने भी सहमति जता दी थी।

भिवानी की दीपिका भी सवार है इस विमान में

पंकज नांदल की तरह ही हरियाणा के भिवानी की रहने वाली दीपिका भी इस विमान में सवार थी। दीपिका एक सप्ताह पहले ही पति के साथ छुट्टी का समय बिताकर पोर्ट ब्लेयर के लिए रवाना हुई थी। बीटेक कंप्यूटर इंजीनियर की डिग्री के बाद दीपिका ने 2013 में एयरफोर्स जॉइन की। नवंबर 2015 में उसकी शादी हुई। उसके पति कुलदीप पोर्ट ब्लेयर में कोस्ट गार्ड में हैं। पिछले माह ही दीपिका की पोस्टिंग पोर्ट ब्लेयर हुई, जिसे लेकर वह काफी खुश थी। पहली बार दोनों को एक जगह पोस्टिंग मिली।

Deepika

आपको बता दें कि शुक्रवार को वायुसेना का विमन एएन-32 लापता हो गया था। इस विमान में ड्राइवर ग्रुप के छह सदस्यों समेत 2 लोग सवार है। इस विमान को खोजने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। हालांकि अभीतक विमान की कोई जानकरी हासिल नहीं हो पाई है। खोजी ऑपरेशन में मौसम भी सेना का साथ नहीं दे रहा है, जिससे मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

Home / Miscellenous India / वायुसेना के लापता विमान को उड़ा रहे जांबाज की 4 महीने बाद है शादी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो