विविध भारत

मिशन गगनयान: अंतरिक्ष यात्रियों के लिए बना खास खाना, एक साल तक रहेगा सलामत

Mission Gaganyaan ISRO ने अंतरिक्ष यात्रियों के लिए बनाया खास खाना, विशेष कंटेनर में दिया जाएगा, एक साल तक रहेगा सलामत, आधा खाकर छोड़ने पर होगा खराब

नई दिल्लीJan 07, 2020 / 12:30 pm

धीरज शर्मा

मिशन गगनयान में जाने वाले अंतरिक्ष यात्रियों के लिए तैयार किया गया खास खाना

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( ISRO ) एक बार फिर अंतरिक्ष ( space ) में इतिहास रचने की तैयारी में जुटा है। वर्ष 2021 में अपना पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन गगनयान ( Mission Gaganyaan ) भेजने वाला है। खास बात यह है कि इसके लिए इसरो ने देशभर से चार लोगों का चुनाव भी कर लिया है।
ये चारों लोग इस मिशन के जरिए चांद पर कदम रखेंगे। इसी सिलसिल में अंतरिक्ष यात्री ( Astronauts ) जनवरी महीने के तीसरे सप्ताह में विशेष प्रशिक्षण के लिए रूस रवाना होंगे। यही कारण है कि इन अंतरिक्षयात्रियों के लिए इसरो में विशेष तरह का खाना ( Food ) बनाया गया है।
निर्भया का सबसे पहले इलाज करने वाले डॉक्टर ने बयां की वो दर्दनाक दास्तां

https://twitter.com/ANI/status/1214417282970972160?ref_src=twsrc%5Etfw
ये अंतरिक्षयात्रियों के खाने का मेन्यू
गगनयान के जरिये चांद पर जाने वाले भारतीय अंतरिक्षयात्रियों को जो खाना दिया गया, उसमें एग रोल्स, वेज रोल्स, इडली, मूंग दाल का हलवा और वेज पुलाव शामिल रहे।
दिए जाएंगे फूड हीटर्स
इस खाने को मैसूर के रक्षा खाद्य अनुसंधान प्रयोगशाला में तैयार किया गया है। अंतरिक्षयात्रियों को खाना गर्म करने के लिए फू़ड हीटर्स भी दिए जाएंगे।

विशेष कंटेनर में रखा जाएगा खाना
खाने के साथ-साथ अंतरिक्षयात्रियों के पीने के लिए भी व्यवस्था की गई है। पीने में पानी और जूस दिए जाएंगे। अतंरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण नहीं होता है, ऐसे में गगनयान अभियान में जाने वालों के लिए ऐसे विशेष कंटेनर बनाए गए हैं, जिनमें वह इसे लेकर जा सकें।
एक साल तक चलेगा खाना
आपको बता दें कि अतंरिक्षयात्रियों का यह खाना स्वस्थ है और एक साल तक चल सकता है। हालांकि एक बार पैकेट खुलने के बाद उसे 24 घंटों के अंदर खाना होगा।
आधा खाकर रख नहीं सकते खाना
आपको यह भी बता दें कि जो खाना पैकेट में से खोला जाएगा उसे आधा खाकर नहीं रखा जा सकता। पैकेट खोलते ही ये सामान्य खाने की तरह बन जाता है।

Home / Miscellenous India / मिशन गगनयान: अंतरिक्ष यात्रियों के लिए बना खास खाना, एक साल तक रहेगा सलामत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.