scriptभारत महान बनेगा पर हम हिटलर पैदा नहीं करेंगेः मोहन भागवत | Mohan Bhagwat said, We won't produce hitalars | Patrika News
विविध भारत

भारत महान बनेगा पर हम हिटलर पैदा नहीं करेंगेः मोहन भागवत

भारत विश्व के कुछ प्राचीन देशों में शामिल है और जब हम प्राचीन हैं तो शेष विश्व के लिए बड़े भाई की तरह हैंः भागवत

Mar 19, 2016 / 03:54 pm

पुनीत पाराशर

mohan bhagwat

mohan bhagwat

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि भारत एक महान देश तो बनेगा ही बनेगा लेकिन इस प्रक्रिया में कोई हिटलर नहीं पैदा होगा। संत तुकाराम के जन्मस्थान डेहू में एक वैदिक स्कूल के उद्घाटन के मौके पर भागवत ने शुक्रवार को कहा, भारत विश्व के कुछ प्राचीन देशों में शामिल है और जब हम प्राचीन हैं तो शेष विश्व के लिए बड़े भाई की तरह हैं।

हिंदू राष्ट्रवाद को फासीवाद करार दिए जाने संबंधी आलोचना का परोक्ष रूप से जवाब देते हुए भागवत ने कहा कि आध्यात्मिकता की समृद्ध विरासत और महान संतों के मार्गदर्शन में हम विश्व नेता का दर्जा हासिल करेंगे।

उन्होंने कहा, भारत को एक बड़ा और महान देश बनना ही है। बहरहाल, बड़े बनने की इस प्रक्रिया में कोई हिटलर पैदा नहीं होगा।

भागवत ने कहा कि बुद्ध पैदा होंगे, शंकराचार्य पैदा होंगे और संत पैदा होंगे। हमारे पास सभी संसाधन हैं। हमें महानता हासिल करने के लिए जरूरत है तो केवल समर्पित लोगों और समाज की।

Home / Miscellenous India / भारत महान बनेगा पर हम हिटलर पैदा नहीं करेंगेः मोहन भागवत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो