छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में भी बारिश की उम्मीद है। गुजरात और महाराष्ट्र के अधिकांश भागों में इस सप्ताह मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा। हालांकि विदर्भ और कोंकण गोवा क्षेत्र में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना बनी रहेगी। वहीं, बिहार और झारखंड में कई जगहों पर मध्यम और एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
उत्तराखंड में अगले 48 घंटे में भारी बारिश की संभावना जाताई गई है। बदरीनाथ के पास लामबगड़ में मलबा आने से हाईवे बंद है। यात्री तीन किलोमीटर की दूर तय कर पैदल ही भूस्खलन जोन को पार कर रहे हैं।
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में गुंजारी नदी का जलस्तर बढ़ने से महिलाओं, बच्चों समेत 17 लोग बाढ़ में फंस गए। जानकारी लगते ही प्रशासन की रेस्क्यू टीम ने उन सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं छत्तीसगढ़ के महेंद्रगढ़ में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए और उफनती नदी की तेज धारा में एक कार बह गई।