31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम का अलर्टः अगले तीन दिन ओडिशा-तेलंगाना समेत देश के इलाकों में जमकर बरसेंगे बदरा

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, अगले तीन दिन ओडिशा-तेलंगाना समेत देश के इलाकों में जमकर बरसेंगे बदरा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 20 Sep 2018, 9:13 AM IST

monsoon

मौसम का अलर्टः अगले तीन दिन ओडिशा-तेलंगाना समेत देश के इलाकों में जमकर बरसेंगे बदरा

नई दिल्ली। मानसून अब अपने अंतिम दौर से गुजर रहा है, लेकिन अब भी इसने देश के कई राज्यों और इलाकों में अपना कहर बरपा रखा है। खास तौर पर इन दिनों तटीय इलाकों में मानसून जरूरत से ज्यादा मेहरबान है। इसके अलावा पहडा़ी इलाकों में भी मानसून की अच्छी आमद नजर आ रही है। मौसम विभाग की माने तो अगले तीन दिन देश के कई राज्यों में मानसून खासा सक्रीय रहेगा। मौसम विभाग ने ओडिशा, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 21 सितंबर से महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में भारी बारिश संभव है और मौसम विभाग ने इसके लिए चेतावनी जारी किया है। कुछ दिनों पहले ही स्काइमेट ने भी मानसून के दोबारा सक्रीय होने की बात कही थी और 20-21 सितंबर से कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई थी।

हिमाचल में दो दिन का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी इलाकों में हिमाचल सबसे ज्यादा मानसून की चपेट में रहेगा। खास तौर पर अगले दो दिन हिमाचल में बदरा जमकर बरसेंगे। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में 22 और 23 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 21 से 25 सितंबर तक पूरे प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है।

इसलिए मौसम में आ रहा बदलाव
दरअसल उत्तर पश्चिम से आने वाली हवाओं के चलते मौसम में यह बदलाव आ रहा है। गुरुवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। वहीं बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान में सामान्य से दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.2, हमीरपुर में 33.6, बिलासपुर में 33.0, भुंतर में 32.2 और सुंदरनगर में 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिमाचल में दो दिन तक बादल जमकर बरसेंगे। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में २२ और २३ सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने २१ से २५ सितंबर तक पूरे प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है।
उत्तर पश्चिम से आने वाली हवाओं के चलते मौसम में यह बदलाव आ रहा है। वीरवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।
दक्षिण छत्तीसगढ़ में मौसम मेहरबान
देश के मध्य इलाके की बात करें तो मध्यप्रदेश में भी अगले दो से तीन दिन अच्छी बारिश की संभावना है। जबकि दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मानसून जरूरत से ज्यादा मेहरबान रहेगा। यही नहीं यहां 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी में कम दबाव बनने से यहां अच्छी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।