विविध भारत

मानसून पर मौसम विभाग की भविष्यवाणी, किसानों के लिए अच्छा होगा साल

मानसून को लेकर भारतीय मौसम विभाग की भविष्यवाणी
इस बार सामान्य के करीब रहेगा मानसून
अलनीनो के कारण जून में कम होगी बारिश

नई दिल्लीApr 15, 2019 / 05:15 pm

धीरज शर्मा

मानसून पर मौसम विभाग की भविष्यवाणी, इस बार सामान्य के 96 फीसदी करीब होगी बारिश

नई दिल्ली। देशभर में बढ़ती गर्मी के बीच भारतीय मौसम विभाग ने मानसून को लेकर पूर्वानुमान जारी कर दिया है। खास बात यह है कि पूर्वनुमान राहत लेकर आया है। यानी इस बार बारिश पिछले वर्ष के मुकाबले अच्छी होने की संभावना जताई गई है। किसानों के लिए ये वर्ष अच्छा बताया जा रहा है। विभाग के मुताबिक खरीफ की फसल वाले किसानों को इस बार मानसून से फायदा होगा।
 

https://twitter.com/ANI/status/1117747722352775168?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/ANI/status/1117732781788815360?ref_src=twsrc%5Etfw

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक इस वर्ष मानसून सामान्य के करीब ही रहेगा। इस वर्ष सामान्य के 96 फीसदी बारिश होगी। दरअसल पिछले वर्ष देशभर के कई इलाकों में बारिश अच्छी नहीं हुई थी। खास तौर पर सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज की गई थी। हालांकि कुछ इलाकों में बाढ़ ने अपना कहर भी बरपाया था, खास तौर पर केरल में आई बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई थी।

बहरहाल इस बार भारतीय मौसम विभाग ने जो जानकारी जारी की है उसके मुताबिक इस वर्ष बारिश सामान्य के करीब रहने की संभावना है। विभाग ने इस बार मानसून के पूर्वानुमान में की हिस्सों में बांटा है। उधर…मौसम को लेकर भविष्यवाणी करने वाली निजी संस्था स्काईमैट के मुताबिक इस बार बारिश की संभावना 93 फीसदी जारी की गई।
 

https://twitter.com/hashtag/Monsoon2019?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
दरअसल स्काईमैट ने दावा किया था कि इस बार मानसून को चक्रवाती तूफान अलनीनो प्रभावित कर सकता है, जिसके चलते इस बार इसके थोड़ा कमजोर रहने की उम्मीद है। स्काइमैट के मुताबिक इस बार जून में मानसून के कमजोर रहने की संभावना है। लेकिन जुलाई और अगस्त में इसमें सुधार देखने को मिलेगा और मानसून अपने शबाब पर होगा। इसकी बड़ी वजह होगी अलनीनो का कमजोर पड़ना।

Home / Miscellenous India / मानसून पर मौसम विभाग की भविष्यवाणी, किसानों के लिए अच्छा होगा साल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.