scriptमौसम अपडेटः अगले तीन दिन हिमाचल प्रदेश समेत उत्तरभारत में बारिश का अलर्ट, तेजी से लुढ़केगा पारा | monsoon heavy rain alert in many state including himachal pradesh | Patrika News

मौसम अपडेटः अगले तीन दिन हिमाचल प्रदेश समेत उत्तरभारत में बारिश का अलर्ट, तेजी से लुढ़केगा पारा

locationनई दिल्लीPublished: Oct 15, 2018 08:06:40 am

मौसम विभाग की चेतावनी, अगले तीन दिन हिमाचल प्रदेश समेत उत्तरभारत में बारिश का अलर्ट, तेजी से लुढ़केगा पारा

weather

मौसम अपडेटः अगले तीन दिन हिमाचल प्रदेश समेत उत्तरभारत में बारिश का अलर्ट, तेजी से लुढ़केगा पारा

नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान की मार झेलने के बाद मौसम एक बार फिर करवट बदलने जा रहा है। इस करवट के साथ ही देश के कई इलाकों में बारिश का दौर शुरू होने वाला है। दरअसल इस बार जम्मू-कश्मीर के क्षेत्र में एक वेस्टर्न डिस्टबेंस सक्रिय हो रहा है, जिससे चंडीगढ़ समेत उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 17 अक्तूबर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस आगे बढ़ेगा। इससे 18 और 19 अक्तूबर को बारिश होने की संभावना बन रही है।
दशहरे पर होगी बारिश!
मौसम विभाग की माने तो निम्म दबाव के चलते तीन दिन बारिश होने की संभावना है। खास तौर पर 18 और 19 अक्टूबर को अच्छी बारिश होगी। आपको बता दें कि इस बार कहीं 18 तो कहीं 19 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा। ऐसे में दशहरे पर बारिश होने की काफी संभावना बन रही है।
https://twitter.com/SkymetWeather/status/1051450093235245056?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/Kerala?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
बारिश के बाद लुढ़केगा पारा
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इन तीन दिन की बारिश के बाद उत्तर भारत में तेजी से पारा लुढ़केगा और सर्दी बढ़ेगी। मौजूदा समय में दोनों तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किए जा रहे हैं। रविवार को दिन का तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। रात का तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। अगले 48 घंटे तो मौसम ड्राई रहेगा। उसके बाद बदलाव आएगा।
मानसून की विदाई दो अक्तूबर हो चुकी है। उसके बाद से देश के कई हिस्सों में बारिश ने अपनी आमद दर्ज कराई। खास तौर पर दो तूफान तितली और लुबान ने ओडिशा-आंध्रप्रदेश, प. बंगाल जैसे प्रदेशों में तो अपना विकराल रूप दिखा दिया है।

ऐसे कम हो सकता है पारा
मौसम विभाग ने बताया है कि अगले तीन दिन हल्के बादल छाए रहेंगे। दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री के बीच और रात का तापमान 16 से 15 डिग्री के बीच रिकार्ड किया जाने की संभावना है। 17 अक्तूबर के बाद रात का तापमान 14 डिग्री तक पहुंच सकता है। सोमवार को शाम तक मौसम साफ रहेगा। उसके बाद हल्के बादल छाएंगे। मंगलवार व बुधवार को भी हल्के बादल छाए रहने की संभावना है।
हिमाचल में तीन का अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से बारिश व बर्फबारी का दौर शुरू होगा। 3 दिन तक प्रदेश में मौसम साफ रहने के बाद 16 अक्तूबर से बारिश व बर्फबारी की संभावनाएं जताई गई है। प्रदेश भर के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों सहित मध्यम व मैदानी इलाकों में आने वाले 3 दिन तक मौसम विभाग ने बारिश की संभावनाएं व्यक्त की हैं। बीते दिनों पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद प्रदेश में ठंडक का दौर भी दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है और इसके चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से ३ डिग्री तक चल रहे हैं। राजधानी शिमला सहित धर्मशाला, चम्बा व कुल्लू सहित किन्नौर में न्यूनतम तापमान के चलते अधिक ठंड पड़ रही है।
तबाही के बाद पटरी पर लौट रही जिंदगी
ओडिशा में तूफान और उसके बाद भारी बारिश के कारण कई तटीय इलाकों में हुई तबाही के बाद राज्य तेजी से सामान्य स्थिति की ओर लौट रहा है। स्थिति में सुधार हो रहा है, क्योंकि पिछले 24 घंटों में किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई है।”गंजाम जिले में तेजी से सुधार हो रहा है। बाढ़ से तबाह गंजाम जिले के अस्का और पुरुषोत्तमपुर इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की तरफ से घोषित 15 दिन की वित्तीय सहायता प्रभावित लोगों के बैंक खातों में सीधे भेज दी जाएगी। जिला कलेक्टर सभी प्रभावित लोगों की सूची तैयार कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो