scriptराहत की खबर! इस साल सामान्य रहेगा मानसून | Monsoon in 2015 likely to remain normal: report | Patrika News

राहत की खबर! इस साल सामान्य रहेगा मानसून

Published: Mar 22, 2015 03:54:00 pm

इस साल 102 प्रतिशत औसत बारिश होगी जो कि सामान्य से थोड़ी सी ज्यादा है

monsoon

monsoon

नई दिल्ली। हाल ही के दिनों में हुई बेमौसम बारिश के कारण फसलों के तबाह होने से दुखी किसानों के लिए राहत की खबर है। एक रिपोर्ट के अनुसार इस साल देश में मानसून सामान्य रहेगा। उद्योग संगठन एसोचैम और स्काईमेट की संयुक्त रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल 102 प्रतिशत औसत बारिश होगी जो कि सामान्य से थोड़ी सी ज्यादा है।

रिपोर्ट के अनुसार कहा गया है कि तैयार हो रहा अल-नीनो इस साल मानसून के दौरान नकारात्मक असर नहीं डालेगा जिससे देशभर में मानसून का प्रभाव लगभग एक जैसा ही रहेगा। पिछले साल देश में मानसून सामान्य से कम रहा था जिसके चलते खरीफ उत्पादन में कमी दर्ज की गई थी। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, मराठवाड़ा, रायलसीमा, दक्षिणी कर्नाटक, उत्तरी तमिलनाडु सहित पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से कुछ कम बारिश हो सकती है।

वहीं अप्रैल के पहले सप्ताह में उत्तर भारत में भारी वर्षा की संभावना है जिससे रबी फसलों को और नुकसान पहुंच सकता है। गौरतलब है कि मार्च के दूसरे सप्ताह में हुई बारिश के चलते उत्तर और मध्य भारत के राज्यों में फसलें तबाह हो गई। इससे गेहूं, सरसों, आलू और जौ की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो