scriptमौसम अपडेटः देश के 10 राज्यों में मेहरबान रहेगा मानसून, हिमाचल के 8 जिलों में हाई अलर्ट | monsoon update heavy rain 10 state including himachal next 48 hours | Patrika News

मौसम अपडेटः देश के 10 राज्यों में मेहरबान रहेगा मानसून, हिमाचल के 8 जिलों में हाई अलर्ट

locationनई दिल्लीPublished: Oct 03, 2018 07:47:13 am

मौसम विभाग की चेतावनीः देश के 10 राज्यों में मेहरबान रहेगा मानसून, हिमाचल के 8 जिलों में हाई अलर्ट

monsoon

मौसम अपडेटः देश के 10 राज्यों में मेहरबान रहेगा मानसून, हिमाचल के 8 जिलों में हाई अलर्ट

नई दिल्ली। मानसून का दौर अब अपने अंतिम पड़ाव से गुजर रहा है, हालांकि मौसम विभाग की माने तो अक्टूबर के महीने में भी देश के कई राज्यों में अच्छी बारिश हो सकती है। स्काइमेट के मुताबिक तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश और केरल जैसे राज्यों में अगले 24 से 36 घंटे में जोरदार बारिश होने की संभावना है, वहीं देश के करीब 10 राज्यों में इस महीने अच्छी बारिश होगी। इनमें तटीय इलाकों के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर जैसे इलाके भी शामिल हैं।
इन राज्यों के लिए जारी किए गए अलर्ट
दक्षिणी-आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश अनुभव की जायेगी। जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा के साथ समान्य वर्षा गतिविधि हो सकती है। गुजरात के दक्षिणी हिस्सों में भी हल्की बारिश हो सकती है।
अगले 48 घंटे इन राज्यों के लिए चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे देश के कुछ राज्यों के लिए काफी अहम हैं। यहां अच्छी बारिश की संभावना है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के शेष हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। देश के बाकी हिस्सों में शुष्क मौसम बने रहने की उम्मीद है।
एक दिन में इन राज्यों में बारिश की आमद
देश के कुछ इलाकों की बात करें तो पिछले 24 घंटों के दौरान केरल में कुछ जगहों पर भारी बारिश के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हुई। तमिलनाडु, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और असम में हल्की से मध्यम बारिश हुई। सिक्किम में कुछ जगह पर भारी बारिश दर्ज की गयी। इसके अलावा ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पश्चिम राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया।
इसलिए जारी है मानसून का दौर
दरअसल उत्तरी जम्मू-कश्मीर और आस-पास के क्षेत्रों पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी से दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र तक एक ट्रफ रेखा जा रही है। एक अन्य ट्रफ रेखा पूर्वी बिहार से लेकर बांग्लादेश के मध्य भागों तक जा रही है। इसके अलावा कोमोरिन क्षेत्र से उत्तरी केरल तक एक और ट्रफ रेखा बनी हुई है। पूर्वी असम पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
https://twitter.com/ANI/status/1047167153256980481?ref_src=twsrc%5Etfw
हिमचाल प्रदेश के 8 जिलों में अलर्ट जारी
हिमाचल के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों के 8 जिलों में फिर बारिश के आसार हैं। भले ही प्रदेश से मानसून रुखसत हो गया है लेकिन पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते तीन से पांच अक्तूबर तक शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर, लाहौल- स्पीति में बारिश की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम के साफ रहने की संभावना है। इन क्षेत्रों में तापमान में बढ़ सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो