scriptमौसम का हालः मुंबई-चेन्नई में रेड अलर्ट के बीच देश के 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Monsoon Update: Heavy Rainfall in 12 state mumbai red alert weather | Patrika News

मौसम का हालः मुंबई-चेन्नई में रेड अलर्ट के बीच देश के 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

locationनई दिल्लीPublished: Sep 19, 2019 12:59:04 pm

Weather Update Today देश के एक दर्जन राज्यों में मानसून का असर
अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव का क्षेत्र
दो महानगरों में रेड अलर्ट हुआ जारी

16_06_2019-16ori09-c-2_19318422_23919.jpg
नई दिल्ली। देशभर में मानसून अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। बावजूद इसके कई राज्य ऐसे हैं जहां अब भी इसका जोरदार असर देखने को मिल रहा है। दरअसल बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बन रहे निम्न दबाव के चलते देश के 15 से ज्यादा राज्य अब भी मानसून के व्यापक असर से जूझ रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) की मानें तो अगले चार दिन तक देश के कई इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गुरुवार से शनिवार के बीच भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग की ओर से इस संबंध में रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने मुंबई और उससे सटे रायगढ़ जिले में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।
चंद्रयान-2 लैंडर विक्रम को लेकर आई सबसे बड़ी खुशखबरी, चीन ने भेजी ऐसी तस्वीर देखकर हर कोई रह गया दंग

2019_5largeimg02_may_2019_222310707-1-680x365_c.jpg
इन राज्यों में मेहरबान रहेगा मानसून
मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट के मुताबिक देश के एक दर्जन से ज्यादा राज्यों में मध्य से भारी बारिश होने के आसार हैं। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, कोंकण, कर्नाटक, ओडिशा, बिहार में जहां जोरदार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं केरल, आंध्र प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और झारखंड में मध्यम से तेज बारिश होने के आसार हैं।
654456.jpg
कांग्रेस को लगा अब तक का सबसे बड़ा झटका, सोनिया गांधी के दामाद के लिए आया सरकार का बड़ा फरमान

204 मिमी से ज्याद होगी बारिश
विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, मुंबई और रायगढ़ जिलों के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि मुंबई में गुरुवार से अगले 24 घंटे तक 204 मिमी से ज्यादा बारिश होने का अनुमान जताया गया है। जो शुक्रवार तक जारी रहने की संभावना है। वहीं मुंबई के पास रायगढ़ जिले में शुक्रवार को मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है।
महाराष्ट्र में खास तौर पर मुंबई में भारी बारिश के अलर्ट के बाद स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है।

एक रात में 74 मिमी हुई बारिश
मुंबई के बाद चेन्नई में भी मौसम विभाग ने भारी बारिश का अनुमान लगाया है।
देर रात से चेन्नई में रुक-रुककर बारिश हो रही है।

चेन्नई के नुंगमबकम में सुबह 5 बजे तक 74 मिमी बारिश हुई।

मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान के कारण गुरुवार दिनभर भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।
हालांकि, चेन्नई और तिरुवल्लूर जिले के स्कूलों में कोई छुट्टी नहीं है।

उधर…बिहार की राजधानी पटना में भी गुरुवार को जमकर बारिश हो रही है।

यहां एक दिन पहले ही बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो