scriptमहाराष्ट्र: कुल 8.97 करोड़ हैं मतदाता, सबसे ज्यादा सीटों पर लड़ रही बसपा | More Than 8 Crore Voters In Maharashtra | Patrika News

महाराष्ट्र: कुल 8.97 करोड़ हैं मतदाता, सबसे ज्यादा सीटों पर लड़ रही बसपा

locationनई दिल्लीPublished: Oct 18, 2019 10:04:38 am

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

21 अक्टूबर को महाराष्ट्र में डाले जाएंगे वोट
कुल 8.97 करोड़ हैं मतदाता

file photo
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होंगे और 24 अक्टूबर को इसके नतीजे आएंगे। राज्य में कुल 89722019 मतदाताओं के वोट डालने के लिए 96661 मतदान केंद्रों की व्यवस्था की गई है। विधानसभा चुनाव में कुल 3237 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या 1400 है।
चुनाव आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, सबसे ज्यादा सीटों पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) चुनाव लड़ रही है। बसपा 262 सीटों पर और भाजपा 164 सीटों पर लड़ रही है। हालांकि भाजपा के निशान पर 14 गठबंधन उम्मीदवार भी लड़ रहे हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 16, मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पाटी आठ सीटों पर लड़ रही है।
इसी तरह कांग्रेस 147, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना 101 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(एनसीपी) 121 सीटों पर लड़ रही है। शिवसेना 124 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 3001 पुरुष और 235 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं। उम्रवार मतदाताओं की बात करें तो 18 से 25 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 10676013 है। 25 से 40 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 31313396 और 40-60 वर्ष के वोटर्स की संख्या 32539026 है। जबकि 60 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 15193584 है। मतदाताओं की संख्या के हिसाब से सबसे बड़ी विधानसभा सीट पनवेल है जहां 554827 मतदाता हैं। वर्धा सबसे छोटी विधानसभा सीट है, जहां पर 277980 मतदाता हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो