script

पांंच सालों में एक लाख किसानों ने छोड़ी खेती

Published: Aug 30, 2015 09:43:00 am

सामने आए कृषि जनगणना के ताजा आंकडे, महाराष्ट्र में बीते पांच सालों में एक लाख किसानों ने छोड़ी खेती-बाड़ी

monsoon india

monsoon india

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में बीते पांच साल में एक लाख किसान खेती-बाड़ी छोड़ चुके हैं। यह बात कृषि जनगणना के ताजा आंकड़ों में सामने आई है। हालांकि 2015-16 के लिए अंतिम आंकड़े बाद में जारी किए जाएंगे। ये आंकड़े 2010-11 की कृषि जनगणना के हैं। राज्य में 1.36 करोड़ लोग खेती कर रहे थे। कृषि मंत्री एकनाथ खडसे ने कहा कि संख्या घटकर 1.35 करोड़ रह गई है।

वैसे ही कर्ज में डूबे किसान को अक्सर अपनी जमीन सड़कों और बिल्डिंग के निर्माण या फिर इंडस्ट्रीज के विकास के लिए छोडऩी पड़ती है। अगर देश में किसानों की स्थिति ऐसी ही बनी रही तो बहुत जल्द भारत आयात से ज्यादा निर्यात करने वाले देशों में तबदील हो जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो