scriptमुकेश अंबानी ने लॉन्च किया जियो मनी, पेटीएम को देगा टक्कर  | Mukesh Ambani launched jio Money | Patrika News

मुकेश अंबानी ने लॉन्च किया जियो मनी, पेटीएम को देगा टक्कर 

Published: Dec 01, 2016 11:45:00 pm

उन्होंने कहा कि नोटबंदी के दौर में रिलायंस का जियो मनी एप लोगों की मदद करेगा। लोग इसकी मदद से दुकानदारों को इस एप के जरिए भुगतान कर सकेंगे।

Mukesh ambani

Mukesh ambani

मुंबई। नोटबंदी के बाद ई कॉमर्स कंपनियों की चांदी है। नकदी की किल्लत के बाद लोग ई-पेमेंट अप के जरिए लोग अपने सभी नगदी के काम को पूरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में रिलांयस ग्रुप के चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने पीएम मोदी के नोटबंदी के फैसले को साहसिक और ऐतिहासिक बताते हुए जियो मनी एप लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि जियो मनी के साथ कैशलेस जीन का आनंद उठा सकते हैं, जिसके माध्‍यम से लोग डिजिटल पेमेंट के अलावा रेल रिजर्वेशन में भी इसका पूरा उपयोग कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के दौर में रिलायंस का जियो मनी एप लोगों की मदद करेगा। लोग इसकी मदद से दुकानदारों को इस एप के जरिए भुगतान कर सकेंगे।

तेजी से बढ़ रही पहुंच
जियो मनी डिजिटिल मनी वॉलेट की तरह है। जियो देश भर में मिनी एटीम लगाएगी। आधार के जरिए माइक्रो एटीएम शुरू करेंगे। जियो मनी मर्चेंट सॉल्यूशंस लॉन्च किया जाएगा। 5 दिसंबर से देशभर में जियो मर्चेंट सेवा शुरू की जाएगी। 5 दिसंबर से मर्चेंट ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। मर्चेंट ऐप से मंडी, छोटी दुकानों और बस का पेमेंट आसान होगा। फिलहाल 100 शहरों के लोग इस एप का फायदा उठा सकते हैं। मर्चेंट ऐप से 1 करोड़ छोटे मर्चेंट ग्राहकों का लक्ष्य है। जियो मनी की पहुंच तेजी से बढ़ रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो