scriptअस्पताल के सुरक्षाकर्मी ने 6 साल की मासूम के साथ किया रेप, गिरफ्तार | mumbai-6-years-old-girl-was-raped-in-a-thane-civil-hospital | Patrika News

अस्पताल के सुरक्षाकर्मी ने 6 साल की मासूम के साथ किया रेप, गिरफ्तार

locationनई दिल्लीPublished: May 13, 2018 04:44:35 pm

Submitted by:

Shivani Singh

अस्पताल के सुरक्षा कर्मी ने 6 साल की मासूम के साथ पार की दरिंदगी की इंतहा।

rape

नई दिल्ली। मुंबई के ठाणे में 6 साल की बच्ची के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। यह घटना सिविल अस्पताल की है, जहां सिविल अस्पताल के सुरक्षाकर्मी पर रेप का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

गुरुवार की घटना

जानकारी के मुताबिक, बच्ची गुरुवार की दोपहर अपने पिता के साथ अस्पताल में भर्ती मां को देखने गई थी। इस दौरान पहली मंजिल पर तैनात आरोपी सुरक्षाकर्मी मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। वहां उसने बच्ची को बगल के एक कमरे में ले जा कर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया।

OMG!13 साल के बेटे की देखभाल के लिए मां ने 23 साल की युवती से करा दी शादी

घटना का खुलासा

इस घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्ची ने घटना की जानकारी अपने पिता को दी। इसके बाद पीड़िता के पिता ने ठाणे नगर पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।

अस्पताल सुरक्षा पर सवाल

वहीं, इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्योंकि इस घटना को जिसने अंजाम दिया वह खुद एक सुरक्षाकर्मी था। ऐसे में सवाल उठता है कि सुरक्षाकर्मी ही इस तरह की हरकते करेंगे को मरीज खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करेंगे।

स्काईमेट की भविष्यवाणी: इस साल चार दिन पहले ही दस्तक देगा मानसून

विवादो का अस्पताल

गौरतलब है कि ठाणे सिविल अस्पताल किसी न किसी घटना को ले कर हमेशा विवादों में रहता है। इससे पहले 13 जनवरी की रात को भी अस्पताल में भर्ती नवजात शिशु जन्म के कुछ घंटे बाद चोरी हो गया था। वहीं, कुछ दिन बाद अस्पताल परिसर में एक तरफ खड़ी चार ऐम्बुलेंस में आग लग गई थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो