scriptबॉम्बे हाईकोर्ट के दखल के बाद बेस्ट कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, बस सेवाएं शुरू | mumbai best employees strike ends after nine days | Patrika News

बॉम्बे हाईकोर्ट के दखल के बाद बेस्ट कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, बस सेवाएं शुरू

locationनई दिल्लीPublished: Jan 16, 2019 07:31:21 pm

Submitted by:

Prashant Jha

बेस्ट के करीब 32,000 से ज्यादा कर्मचारी मंगलवार को अपनी भिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए थे।

best buses

बॉम्बे हाईकोर्ट के दखल के बाद बेस्ट कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, बस सेवाएं शुरू

मुंबई: मुंबई में बेस्ट (बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिसिटी सप्लाइ ऐंड ट्रांसपॉर्ट) कर्मचारियों की आखिरकार हड़ताल खत्म हो गई। बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद बेस्ट कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल वापस लेने का फैसला किया । बता दें कि पिछले 9 दिन से बेस्ट के कर्मचारी अपनी मांग पूरी नहीं होने पर हड़ताल पर चल थे। हड़ताल की वजह से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। बेस्ट की हड़ताल से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ। सड़कों पर जहां सन्नाटा पसरा रहा वहीं इस हड़ताल से रोजाना बेस्ट बसों का इस्तेमाल करने वाले करीब 29 लाख लोगों पर सीधा असर पड़ा । हाई कोर्ट ने बेस्ट की मांगों को देखने के लिए एक रिटायर्ड जस्टिस को नियुक्त करने को कहा है। इसके साथ ही इन्क्रिमेंट के लिए सुझाव दिया है। जिसके बाद हाईकोर्ट के कदम पर बेस्ट कर्मचारी यूनियन ने सहमति जताई है।
इन मांगों को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन

बस सेवा की स्ट्राइक के कारण न रुकने वाली मुंबई की रफ्तार भी थम सी गई है। लोगों को यातायात के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ी। बेस्ट के कर्मचारी वेतन बढ़ाने, बेस्ट और बीएमसी के बजट को मर्ज करने की भी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो