scriptमुंबई ब्रिज हादसा: आज हटाया जाएगा पुल का बचा हुआ हिस्सा, 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपने का आदेश | Mumbai Bridge Collapse: Remaining portions removed today | Patrika News

मुंबई ब्रिज हादसा: आज हटाया जाएगा पुल का बचा हुआ हिस्सा, 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपने का आदेश

locationनई दिल्लीPublished: Mar 15, 2019 01:15:14 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

आज हटाया जाएगा ब्रिज का बचा हुआ हिस्सा
BMC ने 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा
हाईकोर्ट में घटना को लेकर याचिक दायर

Mumbai Bridge Collapse

मुंबई ब्रिज हादसा: आज हटाया जाएगा पुल का बचा हुआ हिस्सा, 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपने का आदेश

नई दिल्ली। मुंबई के सीएसटी स्टेशन के पास हुए पुल हादसे से देशभर में सनसनी मच गई है। घटना की जांच शुरू हो गई है और अब तक कई तरह के खुलासे हो चुके हैं। वहीं, अब पुल के बचे हुए हिस्से को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को पुल का बचा हुआ हिस्सा हटा दिया जाएगा।
बचे हुए हिस्सों को आज गिराया जाएगा

इस घटना के बाद से मुंबई में हड़कंप मचा हुआ है और हादसे को लेकर कई सवाल भी खड़े हो चुके हैं। इधर, बीएमसी ने विजिलेंस डिपार्टमेंट को 24 घंटे के अंदर शुरुआती रिपोर्ट सौंपने को कहा है। साथ ही यह भी कहा गया है कि नगरपालिका के जो भी स्टाफ इसके लिए जिम्मेदार हैं, उसकी पहचान की जाए। इधर, इस घटना को लेकर मुंबई हाईकोर्ट में याचिका दायर हो गई है। वहीं, कहा यह भी जा रहा है कि पुल के गर्डर पर जंग लगा हुआ था। इसे नजरअंदाज करते हुए बीएमसी ने कुछ दिनों पहले इसे सिर्फ हल्का रिपेयर करवाया था। हालांकि, सारी सच्चाई रिपोर्ट आने के बाद खुलेगी।
https://twitter.com/ANI/status/1106453017103122432?ref_src=twsrc%5Etfw
गुरुवार को हुआ था हादसा

गौरतलब है कि गुरुवार शाम साढ़े सात बजे सीएमटी स्टेशन के पास एक फुटओवर ब्रिज अचानक गिर गया। इस हादसे में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब तीस लोग अब भी घायल हैं। सभी घायलों का इलाज जारी है। इधर, इस घटना पर राजनीति भी शुरू हो गई है और मामला अब कोर्ट तक पहुंच चुका है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो