scriptमुंबईः कोविड-19 टीकाकरण में रूकावट बन रहा कोविन ऐप | Mumbai: Covin App is hindering Covid-19 vaccination | Patrika News

मुंबईः कोविड-19 टीकाकरण में रूकावट बन रहा कोविन ऐप

locationनई दिल्लीPublished: Jan 21, 2021 01:15:09 am

Submitted by:

Mohit Saxena

Highlights

3300 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था।
इनमें से केवल 52 प्रतिशत को ही टीका लगाया जा सका।

cowin app
मुंबई। कोविन एप में दिक्कतों के कारण में मुंबई में टीकाकरण के लक्ष्य में लगातार बांधा आ रही है। मुंबई में कोविड-19 टीकाकरण के तीसरे दिन बुधवार को 3300 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। मगर इनमें से केवल 52 प्रतिशत को ही टीका लगाया जा सका। अधिकारियों के अनुसार कोविन ऐप में दिक्कतों के कारण ऐसा हुआ।
अर्नब चैटगेट : लीक चैट देश की सुरक्षा से खिलवाड़, Congress ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग

बीएमसी में कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मंगला गोमारे के अनुसार कोविन ऐप में अब भी समस्याएं देखने को मिल रही हैं। हालांकि कुछ तकनीकी खामियों को दूर भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीएमसी ने निर्णय लिया है कि अब पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मियों खुद आकर टीके की खुराक लेने की अनुमति दी जाएगी। चाहे वह उस दिन टीका लगवाने वालों की सूची में शामिल न हो।
सीधे आकर टीका लगवाने की अनुमति

वहीं पंजीकृत कर्मियों के लिए सीधे आकर टीका लगवाने की सुविधा दी गई है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका ;बीएमसी के अधिकारियों ने कम लोगों द्वारा टीका लगवाने को लेकर दोबारा से कोविन ऐप को जिम्मेदार ठहराया। केंद्र सरकार ने ये एप टीकाकरण प्रबंधन के उद्देश्य से विकसित किया है। तकनीकी कारणों के मद्देनजर बीएमसी ने पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मियों को सीधे आकर टीका लगवाने की इजाजत देने का निर्णय लिया है।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7yt2sv
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो