scriptनवी मुंबई: ONGC प्लांट में गैस लीक, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद | Mumbai: Gas Leak from Ongc Plant | Patrika News

नवी मुंबई: ONGC प्लांट में गैस लीक, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद

locationनई दिल्लीPublished: Sep 25, 2019 01:03:30 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

उरण स्थित ONGC प्लांट में गैस लीक
आसपास के इलाके को कराया गया खाली

file photo
नई दिल्ली। बड़ी खबर महाराष्ट्र से आ रही है। नवी मुंबई के उरण स्थित ONGC प्लांट में गैस लीक होने से हड़कंप मच गया है। मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंच चुकी है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके को खाली करा दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह ONGC के प्लांट में काम चल रहा था। तभी वहां पर अचानक गैस लीक होने लगी। गैस लीक होने की सूचना मिलते ही प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। प्लांट से लोग बाहर भागने लगे। बताया जा रहा है कि गैस इतनी तेजी से लीक हो रही थी कि उसकी महक से लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। आस-पास के इलाके के लोगों को भी वहां से हटा दिया गया है। इधर, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है।
पढ़ें- तरनतारन ब्‍लास्‍ट में बड़ा खुलासाः पंजाब में 26/11 जैसे हमला करवाना चाहती थी ISI

https://twitter.com/ANI/status/1176742607122124800?ref_src=twsrc%5Etfw
बताया जा रहा है कि गैस लीक होने से लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। फिलहाल, दमकल की गाड़ियां हालत पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। वहीं, इस घटना को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। मौके पर राहत-बचाव का कार्य जारी है और ज्यादा जानकारी का इंतजार है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो