scriptईद के साथ ही बरकत और रहमत के महीने रमजान की विदाई, लोगों में खासा उत्साह | Muslims mark end of Ramadan with celebration of Eid-ul-Fitr | Patrika News

ईद के साथ ही बरकत और रहमत के महीने रमजान की विदाई, लोगों में खासा उत्साह

Published: Jun 16, 2018 01:19:20 pm

Submitted by:

Kiran Rautela

ईद के मौके पर लोग अच्छे-अच्छे पकवान बनाते हैं, खास तौर से सिवैंया बनाई जाती हैं।

eid

ईद के साथ ही बरकत और रहमत के महीने रमजान की विदाई, लोगों में खासा उत्साह

नई दिल्ली। आज पूरे देश में ईद की धूम मची है। लोग बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ एक दूसरे से मिल रहे हैं और ईद की बधाईयां दी जा रही हैं। शुक्रवार को जैसे ही आसमान पर चांद दिखा तो मुस्लिम समुदाय के लोगों के चेहरे खिल उठे।
ईदगाह में अदा की नमाज

कहीं पर लोग बाजार में एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद देते हुए भी दिखाई दिए तो कहीं ईदगाह में नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को ईदी दी। ईद के साथ ही लोगों ने बरकत और रहमत के महीने रमजान को विदाई दी।
आज मनाई जा रही है ईद, ईदगाहों में विशेष नमाज के लिए रही भीड़, लोगों ने एक दूसरे को दी बधाई

बाजारों में दिखी रौनक

शुक्रवार को ईद के लिए लोगों ने काफी खरीददारी की, लोगों में काफी उत्साह भी देखा गया। देशभर के बाजार खचाखच भरे हुए थे और लोग भी खरीददारी में बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे थे।
ईद-उल-फितर से पहले माहे रमजान के पूरे महीने में रोजे रखे जाते है। जिसके बाद ईद के त्यौहार का जश्न मनाया जाता है।

कब मनाई जाती है ईद

बता दें कि ईद 29वें रमजान का दिन डूबने के बाद और अगले दिन का चांद नजर आने पर अगले दिन चांद की पहली तारीख पर मनाई जाती है। इस्लाम धर्म में दो बाद ईद मनाई जाती है। पहली मीठी ईद जिसे ईद उल-फितर कहते हैं और दूसरी बकरी ईद, जिसे ईद उल-जुहा कहा जाता है।
चांद नजर आते ही छाई खुशियां, जश्न से मनाई जा रही ईद-उल-फितर

जुड़ा है ऐतिहासिक मामला

ऐसा कहा जाता है कि पैगम्बर मुहम्मद ने सन 624 ईसवी में जंग-ए-बदर के बाद इसकी शुरूआत की थी।
ईद के मौके पर लोग अच्छे-अच्छे पकवान बनाते हैं, खास रूप से सिवैंया बनाई जाती हैं। साथ ही लोग मित्रों और परिजनों में भी उपहार देते हैं और नए कपड़े भी पहनते हैं।

रमजान के पूरे महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग कठोर व्रत रखते हैं, जिसे रोजा कहा जाता है। इस त्यौहार को खुदा का शुक्रिया करने के तौर पर भी मनाया जाता है। देश में लोग हर साल मिलजुल कर प्यार और सौहार्द के इस त्यौहार को मनाते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो