scriptम्यांमार में हिंसा, सेना ने सू की के पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ | Myanmar: Army vandalizes Suu Kyi's party headquarters | Patrika News

म्यांमार में हिंसा, सेना ने सू की के पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़

locationनई दिल्लीPublished: Feb 09, 2021 11:57:59 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

Highlights

हवा में गोलियां चलाईं गईं और पानी की बौछारें की गई।
भीड़ को खदेड़ने के लिए चेतावनी स्वरूप कम से कम दो गोलियां चलाई गईं।

Aung San Suu kyi

आंग सान सू की

नई दिल्ली। नई दिल्ली। म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के बाद से अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार सेना ने नेता आंग सान सू की के पार्टी मुख्यालय में जमकर तोड़फोड़ मचाई है।
वहीं इससे पहले प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने भी कार्रवाई की है। प्रदर्शनों को अवैध करार करने के बाद भी लोग मंगलवार को सड़कों पर उतरे और उन्हें हटाने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की। उसने हवा में गोलियां चलाईं और पानी की बौछारें की गई।
West Bengal: ममता ने नड्डा पर निशाना साधा, कहा-भाजपा को विदाई दो

पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया

प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों को बताया कि भीड़ को खदेड़ने के लिए चेतावनी स्वरूप कम से कम दो गोलियां चलाई।
सोशल मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने वहां से दो दर्जन से अधिक लोगों को बंदी बना लिया है। पुलिस ने राजधानी नेपीता में भी पानी की बौछारों का उपयोग किया और हवा में गोलियां चलाईं।
पुलिस द्वारा नेपीता में भीड़ पर रबर की गोलियां चलाने की खबर सामने आई है। इसके कारण कई लोगों के घायल होने की खबर है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में एक पुलिस अधिकारी को छोटी बंदूक से गोलियां बरसाते देखा गया। इन तस्वीरों में कई घायलों को भी दिखाया गया है। इस तरह कि अफवाहें हैं कि पुलिस ने गोलीबारी की है, जिसमें प्रदर्शनकारियों के मारे जाने की आशंका है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो