scriptकांग्रेस का बस चले तो ये अपने ‘करप्शन’ को ‘क्रांति’ बना दें- मुख्तार अब्बास नकवी | Naqvi hit on Congress jo hai vo corruption ke krantikariyon ka kunba | Patrika News
विविध भारत

कांग्रेस का बस चले तो ये अपने ‘करप्शन’ को ‘क्रांति’ बना दें- मुख्तार अब्बास नकवी

गौरतलब है कि अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे में बिचौलिया क्रिश्चियन मिशेल को भारत लाया गया है। फिलहाल मिशेल सीबीआई हिरासत में है।

नई दिल्लीDec 08, 2018 / 07:23 pm

Prashant Jha

Mukhtar Abbas Naqvi

कांग्रेस का बस चले तो ये अपने ‘करप्शन’ को ‘क्रांति’ बना दें- मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली: भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने एक बार फिर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हमला बोला है। मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है जिसमें अगस्ता भ्रष्टाचार को भी क्रांति बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस का बस चले तो इन्होंने जितना भी भ्रष्टाचार किया है उसे क्रांति बना दें। नकवी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस करप्शन के क्रांतिकारियों का कुनबा है।

https://twitter.com/ANI/status/1071361564450598912?ref_src=twsrc%5Etfw

अगस्ता वेस्टलैंड का आरोपी है मिशेल

गौरतलब है कि अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे में बिचौलिया क्रिश्चियन मिशेल को भारत लाया गया है। फिलहाल मिशेल सीबीआई हिरासत में है। सीबीआई ने पांच दिन की रिमांड ली है।अगस्ता-वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर सौदे में एक बिचौलिया क्रिश्चियन मिशेल को दुबई से प्रत्यर्पित किया गया है। प्राइवेट विमान के जरिये क्रिश्चियन मिशेल को दुबई से भारत लाया गया है।

सीबीआई रिमांड पर मिशेल

सीबीआई मिशेल से पूछताछ कर रही है। वहीं इस मामले को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने सामने हैं। भाजपा इस स्कैम को लेकर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहरा रही है। वहीं कांग्रेस भाजपा पर इस मामले को लेकर राजनीति करने का आरोप मढ़ रही है।

कांग्रेस ने भाजपा पर कसा तंज

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि यूपीए सरकार ने अगस्‍ता वेस्‍टलैंड कंपनी के खिलाफ जांच की और सरकार ने कंपनी को ब्लैकलिस्टेड करने के साथ ही कंपनी से रुपयों की वसूली की । बावजूद भाजपा बेवजह आरोप लगा रही है।

Home / Miscellenous India / कांग्रेस का बस चले तो ये अपने ‘करप्शन’ को ‘क्रांति’ बना दें- मुख्तार अब्बास नकवी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो