scriptPM के ‘मन की बात’: खेलों की अहमियत समझाते हुए बोले मोदी ‘हम फिट तो इंडिया फिट’ | Narendra Modi address 44th Mann Ki Baat radio programm | Patrika News

PM के ‘मन की बात’: खेलों की अहमियत समझाते हुए बोले मोदी ‘हम फिट तो इंडिया फिट’

locationनई दिल्लीPublished: May 27, 2018 12:10:10 pm

Submitted by:

Saif Ur Rehman

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने खेलों के महत्व को समझाया।

Modi

PM के ‘मन की बात’: खेलों की अहमियत समझाते हुए बोले मोदी ‘हम फिट तो इंडिया फिट’

नई दिल्ली। प्रधानतमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को एक बार फिर अपने लोकप्रिय रेडियो प्रोग्राम मन की बात के माध्यम से जनता से रूबरू हुए। पीएम मोदी का यह 44वां रेडियो कार्यक्रम रहा। अपने इस कार्यक्रम में पीएम ने समुद्र से दुनिया की सैर करके आठ महीने में लौटी महिला नेवी टीम तारिणी को बधाई तो दी ही। पीएम मोदी ने जिंदगी में खेलों की अहमियत को समझाते हुए देशवासियों से इन्हें सहेजने और लोकप्रिय बनाने की अपील की। उन्होंने फिटनेस कैम्पेन पर मिल रही शानदार प्रितिक्रिया पर खुशी जताई। पीएम मोदी ने वीर सावरकर और देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को भी याद किया।
महिला नेवी टीम तारिणी को बधाई

नौकायन पोत आईएनएसवी तारिणी से पूरे विश्व की सागर परिक्रमा करने वाली भारतीय नौसेना की 6 महिला अधिकारियों को पीएम मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में बधाई दी। उन्होंने कहा कि नौसेना की 6 महिला कमांडरों का एक दल पिछले कई महीनों से समुद्र की यात्रा पर था। इस दल ने विभिन्न महासागरों और कई समुद्रों में यात्रा करते हुए लगभग बाइस हजार न्यूटिकल माइल्स की दूरी तय की है। यह विश्व में अपने आप में एक पहली घटना है” साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि विकास रोमांच की गोद में ही तो जन्म लेता है। उन्होंने पांच आदिवासी छात्रों को भी बधाई दी। पीएम ने कहा, “16 मई को महाराष्ट्र के चंद्रपुर के आश्रम-स्कूल के 5 आदिवासी छात्र मनीषा धुर्वे, प्रमेश आले, उमाकान्त मडवी, कविदास कातमोड़े, विकास सोयाम ने ‘मिशन शौर्य’ के तहत दुनिया की सबसे ऊँची चोटी पर चढ़ाई की। इस उपलब्धि पर इन छात्रों और इनके स्कूल को बधाई देता हूं
‘हम फिट तो इंडिया फिट’
पीएम मोदी ने खेलों के महत्तव को भी समझाया। पीएम मोदी ने खेल कूद पर भी ध्यान देने की बात कही। फिटनेस चैलेंज अभियान के हिट होने पर पीएम मोदी ने खुशी जताते हुए कहा कि चारों तरफ एक ही गूंज सुनाई दे रही है। फिट इंडिया से आज हर कोई जुड़ रहा है। अभिनेता, जवान हों, टीचर हों, खिलाड़ी हों। मुझे खुशी है कि विराट कोहली ने मुझे चैलेंज किया है और मैंने भी उनके चैलेंज को स्वीकार किया है। ऐसा चैलेंज हमें फिट रखेगा।” पीएम ने बच्चों के जीवन में कम होते खेलों पर भी चिंता जाहिर की। पीएम ने कहा गिल्ली डंडा, कंचे, लट्टू, खो-खो जैसे खेल कहीं खो नहीं जाएं।
भारत पर्यावरण दिवस की मेजबानी करेगा

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने पर्यावरण दिवस पर भी ध्यान दिया। उन्होंने कहा, “आने वाले 5 जून को हमारा देश विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी करेगा। जलवायु संरक्षण पर भारत बाकी देशों की अगुवाई करेगा। प्रकृति के प्रति संवेदनशील होना, उसकी रक्षा करना हमारा संस्कार होना चाहिए, पिछले कुछ महीनों में हमने देखा कि आंधी तूफान और गर्मी से जनहानी हुई। हमें प्रकृति के साथ सद्भाव से रहना है। जुड़कर रहना है। महात्मा गांधी ने इसकी वकालत की थी। पेरिस समझौते में जब भारत ने पर्यावरण को बचाने के लिए अग्रिम भूमिका निभाई तो इसके पीछे महात्मा गांघी की सोच थी।” वहीं पीएम मोदी ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का जिक्र करते हुए कहा कि योग करने से साहस पैदा होता है, जो हमारी रक्षा करता है। मानसिक शांति हमारा साथी बन जाती है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वो योग की अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाएं। पीएम मोदी ने ईद की बधाई भी दी और कहा ईद का त्योहार हमारे समाज में सद्भाव के बंधन को और मजबूती प्रदान करेगा। सबको बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो