scriptप्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ से 10 करोड़ की कमाई | Narendra Modi's 'Mann Ki Baat' earns Rs 10 crore for AIR | Patrika News

प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ से 10 करोड़ की कमाई

Published: Jul 20, 2017 10:29:00 am

Submitted by:

ghanendra singh

 30 अक्टूबर 2014 से शुरु  ‘मन की बात’ हिंदी के अलावा देश की 18 भाषाओं और 33 बोलियों में प्रसारित होता है।

maan ki baat

maan ki baat

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ से अगर किसी को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है तो वह है ऑल इंडिया रेडिया। एक समय आर्थिक तंगी से जूझ रहा सरकारी रेडियो स्टेशन ऑल इंडिया रेडिया ने पिछले दो साल में 10 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। 30 अक्टूबर 2014 से शुरु ‘मन की बात’ मासिक कार्यक्रम को पूरे देश में सुना जाता है। इसके जरिए पीएम मोदी देश की जनता से सीधा संवाद करते हैं और कई ज्वलंत मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं।

2 साल में 10 करोड़
लोकसभा में सूचना और प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्द्धन राठौर ने बताया कि ऑल इंडिया रेडियो ने मन की बात कार्यक्रम से 2016-17 में 5.19करोड़ रुपये का राजस्व मिला जबकि 2015-16 में इस कार्यक्रम से 4.78 करोड़ की कमाई हुई।

18 भाषाओं में प्रसारण
मन की बात कार्यक्रम हर महीने की आखिरी रविवार को प्रसारित किया जाता है। यह हिंदी के अलावा देश की 18 भाषाओं और 33 बोलियों में प्रसारित होता है। कुछ समय पहले इसके अंग्रेजी और संस्कृत वर्जन भी लांच किए गए हैं।

विदेशों में भी लोकप्रिय
राठौर ने बताया ने बताया कि इंटरनेट और शॉर्ट वेब ट्रांसमीटर के जरिए भी यह कार्यक्रम विदेशों में भी लोकप्रिय हो रहा है।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो