scriptदिल्ली में 2.6 डिग्री तक गिरा पारा, शनिवार मौसम का सर्वाधिक ठंडा दिन | National capital Delhi temperature fall upto 3 degree Celsius | Patrika News

दिल्ली में 2.6 डिग्री तक गिरा पारा, शनिवार मौसम का सर्वाधिक ठंडा दिन

locationनई दिल्लीPublished: Dec 29, 2018 01:34:02 pm

Submitted by:

Mohit sharma

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह कड़कड़ाती ठंड रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अब तक मौसम का सबसे कम तापमान है।

news

दिल्ली में 2.6 डिग्री तक गिरा पारा, शनिवार मौसम का सर्वाधिक ठंडा दिन दर्ज

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह कड़कड़ाती ठंड रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अब तक मौसम का सबसे कम तापमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है और सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 85 फीसदी दर्ज किया गया। वहीं महाराष्ट्र में सर्दी ने 27 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 3.2 डिग्री सेल्सियस के साथ शुक्रवार राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान वाला दिन दर्ज हुआ। वहीं, नागपुर का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस हुआ। जबकि पुणे में न्यूनतम तापमान 6.6 सेल्सियस के आसपास रहा। ठंड का सबसे विकराल रूप महाबलेश्वर में देखने को मिला। यहां वेन्ना तालाब के पास ओस की बूंदे बर्फ में बदल गई।

बिहार: भाजपा एमएलसी सूरज नंदन कुशवाहा का निधन, पार्टी में दौड़ी शोक की लहर

 

सुबह दृश्यता 1500 मीटर रही

उन्होंने कहा कि शहर के अधिकांश इलाकों में सुबह दृश्यता 1500 मीटर रही। पालम इलाके में दृश्यता 800 मीटर दर्ज की गई। वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूवार्नुमान प्रणाली (सफर) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में समग्र वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पाई गई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “शहर के ज्यादातर हिस्सों में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा। वहीं कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। कई स्थानों पर शीतलहर चलने के साथ आसमान साफ रहेगा। दिन में कोहरा छाया रहेगा।

कर्जमाफी पर ‘आप’ के निशाने पर आई कांग्रेस, गठबंधन को लेकर नहीं खोले पत्ते

वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान औसत से दो डिग्री कम 18.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में आने वाले दिनों में सर्दी और अधिक बढ़ सकती है।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो