scriptनवी मुंबई : टायर फैक्ट्री में भीषण आग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका | navi mumbai: Fire broke out in a scrap godown in Mankhurd | Patrika News

नवी मुंबई : टायर फैक्ट्री में भीषण आग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

locationनई दिल्लीPublished: Nov 26, 2017 04:32:30 pm

Submitted by:

Prashant Jha

नवी मुंबई में आग लगने की ये कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी यहां कई जगहों पर आग लग चुकी है।

fire, fire in factory, navi mumbai fire, fire in factory
मुंबई: बड़ी खबर मुंबई से आ रही है। यहां के टायर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। कई कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका है। नवी मुंबई के मानखुर्द इलाके में स्थित टायर फैक्‍ट्री में अचानक आग लग गई। आग की वजह से फैक्ट्री के भीतर 4 मजदूर फंसे हुए हैं। आग को नियंत्रित करने के लिए फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं, लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया गया है। दमकल कर्मचारी हालात काबू में करने के लिए जुटे हैं।
नवी मुंबई में कई जगहों पर लग चुकी है आग
इससे पहले नवी मुंबई के वाशी में स्थित अरुणाचल भवन में आग लग लगई थी। समय रहते लोगों को बचा लिया गया था। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। अरुणाचल भवन में लगी बेकाबू आग के चलते आसपास स्थित दफ्तर भी चपेट में आ गए थे । लेकिन दमकल कर्मचारियों ने समय रहते आग पर काबू पाने में सफलता हासिल की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पूरी इमारत कांच की बनी हुई है इस वजह से लगातार तेज़ आवाज़ के साथ आग बहार की तरफ निकल रही थी। हालांकि आग लगने की वजह का खुलासा नहीं हुआ था। शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की आशंका जताई गई थी। मामले की जांच चल रही है।
नवी मुंबी के अस्पताल में भी लग चुकी है आग

वहीं पिछले दिनों नवी मुंबई के ठाणे-बेलापुर मार्ग के पास स्थित धीरूभाई अंबानी नॉलेज सिटी के पास रिलायंस के निर्माणाधीन अस्पताल में भीषण आग लग गई थी। उस समय मजदूर अस्पताल के भीतर काम कर रहे थे। सभी मजदूरों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। हालांकि आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया था। बांद्रा स्टेशन के पास भीषण आग लगने से मुंबई की लोकल ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुए थे। मामले को लेकर जांच के आदेश दिए गए थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो