scriptनौसेना में महिलाओं को मिलेगा स्थायी कमिशन | Navy to grant permanent commission to women | Patrika News

नौसेना में महिलाओं को मिलेगा स्थायी कमिशन

Published: Apr 20, 2016 11:40:00 pm

गौरतलब है कि पिछले साल वायुसेना ने महिलाओं को लड़ाकू भूमिका में शामिल करने की अनुमति दी थी

Women in Navy

Women in Navy

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने सेवा में सात साल पूरा करने पर महिलाओं को स्थायी कमीशन देने की बुधवार को घोषणा की। देश के सशस्त्र बलों की तीन शाखाओं में से दो शाखाएं पहले ही महिलाओं को स्थायी कमीशन देने की घोषणा कर चुकी हैं। नौसेना की इस घोषणा के साथ अब तीनों शाखाओं में महिलाओं को स्थायी कमीशन की अनुमति मिल गई है।

नौसेना ने एक बयान जारी करके कहा, महिला अधिकारियों को समान मौके उपलब्ध कराने की महत्ता को समझते हुए वर्ष 2008-09 में नौसेना कंस्ट्रक्टर कैडर और एजुकेशन ब्रांच की शार्ट सर्विस कमीशन ऑफिसर्स बैच से सात महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने की मंजूरी दे दी गई।

नौसेना ने कहा कि उसने महिला अधिकारियों के सशक्तिकरण की तरफ कई प्रगतिशील कदम उठाए हैं। गौरतलब है कि पिछले साल वायुसेना ने महिलाओं को लड़ाकू भूमिका में शामिल करने की अनुमति दी थी। हालांकि यह निर्णय पांच वर्ष के लिए प्रायोगिक आधार पर लिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो