scriptपांच लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर तो पुलिस ने दिया इतना ही इनाम | Naxal with reward of Rs. 5 lakh on his head surrendered in latehar | Patrika News

पांच लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर तो पुलिस ने दिया इतना ही इनाम

locationनई दिल्लीPublished: Jun 08, 2018 11:35:59 am

Submitted by:

Shweta Singh

इस नक्सली कमांडर पर अबतक आ‌र्म्स एक्ट, 17 सीएलएक्ट के तहत कुल 30 मामले दर्ज हैं।

Naxal with reward of Rs. 5 lakh on his head surrendered in latehar

पांच लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर तो पुलिस ने दिया इतना ही इनाम

लातेहार। झारखंड में इस समय ‘ऑपरेशन नई दिशा’ चलाया जा रहा है। इसके तहत एक इनामी नक्सल ने सीआरपीएफ के 214 बटालियन कैंप में गुरुवार को सरेंडर किया। जिसके बाद लातेहार में आयोजित इस कार्यक्रम में डीआइजी विपुल शुक्ला ने नक्सली को पांच लाख रुपए का चेक दिया। उसे ये रकम उग्रवादी आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के तहत दी गई।

नक्सली कमांडर वीरेंद्र यादव पर दर्ज हैं 30 मामले

आपको बता दें कि सरेंडर करने वाले नक्सली सब जोनल कमांडर वीरेंद्र यादव उर्फ शंकर यादव पर पहले ही पांच लाख रुपए का इनाम तय था। जानकारी के मुताबिक लातेहार जिले में इस नक्सली कमांडर पर अबतक आ‌र्म्स एक्ट, 17 सीएलएक्ट के तहत कुल 30 मामले दर्ज हैं। वहां की पुलिस को काफी समय से उसको गिरफ्तार करने के फिराक में थी।

पाकिस्तान में चुनाव लड़ेगी शाहरुख खान की बहन, 25 जुलाई को होना है मतदान

डीआइजी की अन्य नक्सलियों को सलाह

गुरुवार को डालडा फैक्ट्री कैंप में 214 बटालियन सीआरपीएफ का समारोह आयोजित किया गया था। यहीं पलामू के डीआइजी विपुल शुक्ला ने वीरेंद्र यादव को पांच लाख रुपये का चेक सौंपा। डीआइजी ने नक्सली कमांडर के कदम की सराहना करत हुए, बाकी दूसरे नक्सलियों को भी आत्मसमर्पण करने की सलाह दी। साथ उन्होंने वीरेंद्र यादव को समाज की मुख्यधारा में लौटने का स्वागत करते हुए, सामान्य जिंदगी जीने की शुभकामनाएं दी।

समुद्री किनारों को सुरक्षित करने भारतीय कोस्‍टगार्ड में शाम‍िल हुआ चार्ली-439

ऑपरेशन नई दिशा का हो रहा है असर: डीआइजी

इस मौके पर डीआइजी ने कहा कि झारखंड पुलिस सरकार की उग्रवादी आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति को सफल बनाने का भरसक प्रयास कर रही है। उन्होंने इससे जुड़े आंकड़ों के बारे में बात करते हुए बताया कि अब तक ऑपरेशन नई दिशा के तहत झारखंड में 128 माओवादी और लातेहार जिले में 11 माओवादी सरेंडर कर चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने नक्सलियों को चेतावनी देते हुए कहा कि मुख्यधारा से भटक गए नक्सली सरेंडर कर वापस लौट आएं, वरना पुलिस का सामना करते हुए वे सभी मारे जाएंगे।

https://twitter.com/hashtag/Jharkhand?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो