scriptझारखंड में बड़ा नक्‍सली हमला, लैंडमाइन से उड़ाया सेना का वाहन, सीआरपीएफ के 6 जवान शहीद | Naxalite attack Jharkhand Army vehicle fired by Landmine 6 jawan kill | Patrika News

झारखंड में बड़ा नक्‍सली हमला, लैंडमाइन से उड़ाया सेना का वाहन, सीआरपीएफ के 6 जवान शहीद

Published: Jun 27, 2018 09:36:10 am

Submitted by:

Dhirendra

घटना के बाद बुढ़ा इलाके में सेना और जगुवार पुलिस की टीम ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दी है।

jharkhand

झारखंड में बड़ा नक्‍सली हमला, लैंडमाइन से उड़ाया सेना का वाहन, सीआरपीएफ के 6 जवान शहीद

नई दिल्‍ली। एक तरफ नक्‍सल प्रभावित राज्‍य सरकारें लगातार नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रही है तो दूसरी तरफ झारखंड में नक्सलियों ने एक बड़े हमले को अंजाम देकर सरकार की सभी तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लातेहर क्षेत्र में नक्सलियों ने बूढ़ा पहाड़ इलाके में सर्चिंग पर निकली जगुआर पुलिस पार्टी के वाहन को लैंडमाइन से उड़ा दिया। इस हमले में जहां सीआरपीएफ के छह जवान शहीद हो गए। पांच जवान के घायल होने की भी सूचना है। जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने ब्लास्ट के बाद अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। सीआरपीएफ के जवानों की जवाबी कार्रवाई के कारण नक्सली वहां से भाग खड़े हुए। लेकिन इससे पहले नक्सली बूढ़ा पहाड़ इलाके में सर्चिंग पर निकली जगुआर पुलिस पार्टी के वाहन को लैंड माइन से उड़ा दिया।
डीआईजी ने की घटना की पुष्टि
पलामू के पुलिस उपमहानिरीक्षक विपुल शुक्ला ने बताया कि सूचना के मुताबिक यह घटना गढ़वा जिले के चिंजो क्षेत्र में हुई है। जानकारी के अनुसार जवान मंगलवार की शाम नक्सल विरोधी अभियान के दौरान जब चिंजो क्षेत्र में पहुंचे तो नक्सलियों ने लैंडमाइंस विस्फोट कराकर एंटी लैंडमाइंस वाहन को उड़ा दिया और जवानों पर फायरिंग की। इसमें झारखंड जगुआर के छह जवान शहीद हो गए। कुछ अन्य जवान घायल भी हुए हैं। नक्सलियों ने जवानों के हथियार भी लूट लिए। दोनों तरफ से सैकड़ों राउंड फायरिंग हुई है।
सर्च ऑपरेशन जारी
आपको बता दें कि घटनास्थल पर देर रात तक दोनों तरफ से गोलीबारी जारी रहने की सूचना है। नक्सल विरोधी अभियान में झारखंड जगुआर के अलावा सीआरपीएफ 112 बटालियन के जवान भी शामिल थे। जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे कुछ जवान बरगढ़ के कुल्टी पिकेट लौटे हैं। उनकी स्थिति क्या है, इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। डीआइजी विपुल शुक्ला ने बताया कि घटनास्थल के लिए अतिरिक्त पुलिस बल रवाना कर दिया गया है। साथ ही बुढ़ा पहाड़ इलाके में नक्‍सलियों की धड़पकड़ तेज कर दी गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो