scriptभगोड़े नीरव मोदी की पेंटिंग्स कलेक्शन नीलाम, 22 करोड़ में बिकी एक तस्वीर | Neerav Modi's Paintings Collection Auction, a picture sold in 22 crores | Patrika News
विविध भारत

भगोड़े नीरव मोदी की पेंटिंग्स कलेक्शन नीलाम, 22 करोड़ में बिकी एक तस्वीर

आयकर विभाग ने भगोड़े नीरव मोदी की पेंटिग्स क्लेक्शन की नीलामी की।
पेंटिंग्स कलेक्शन की नीलामी से आयकर विभाग को मिले 54.84 करोड़ रुपए।
दो पेंटिंग्स 36 करोड़ रुपए में बिकी।

Mar 27, 2019 / 08:56 am

Anil Kumar

नीरव मोदी की पेंटिंग्स कलेक्शन नीलाम

भगोड़े नीरव मोदी की पेंटिंग्स कलेक्शन नीलाम, 22 करोड़ में बिकी एक तस्वीर

मुंबई। पंजाब नेशनल बैंक समेत कई बैंकों के हजारों करोड़ रुपए का घोटाला कर फरार हो चुके भगोड़े नीरव मोदी पर लगातार कानून का शिकंजा कसता ही जा रहा है। लंदन की जेल में बंद नीरव मोदी की 68 पेंटिंग्स के कलेक्शन की नीलामी मंगलवार को मुंबई में की गई। हालांकि इसमें से केवल दो पेंटिंग करोड़ों में बीकी। दोनों पेंटिंग्स को 36 करोड़ रुपए में बेचा गया। एक पेंटिंग 22 करोड़ में जबकि दूसरी पेंटिंग 14 करोड़ में बिकी है। वीएस गायतोंडे की पेंटिंग ‘Untitled oil on canvas’ 22 करोड़ में बिकी है, तो वहीं राजा रवि वर्मा की बनाई पेंटिंग ‘The Maharaja of Tranvancore’ 14 करोड़ रुपए में बिकी है। बता दें कि नीलामी में 68 पेंटिंग को रखा गया था, इनमें से 55 बिक गए। आयकर विभाग ने घोटाले की रकम की भरपाई के लिए नीरव मोदी की तमाम संपत्तियों को निलाम कर रही है। इसी कड़ी में अब पेंटिंग बेचकर आयकर विभाग ने 54.84 करोड़ रुपए जमा कर लिए हैं। इससे पहले नीरव मोदी की कई संपत्तियों को नीलाम किया जा चुका है।

https://twitter.com/ANI/status/1110600046372970500?ref_src=twsrc%5Etfw

11 लग्जरी कारों की भी होगी नीलामी

बता दें कि नीलामी में जिन 55 पेंटिंग्स की नीलामी हुई है उसमें से पेंटर एफएन सूजा की पेंटिंग्स 90 लाख में नीलाम हुई है, जबकि पेंटर जोगेन चौधरी की 46 लाख, पेंटर भूपेन खाखर की 35 लाख और केके हैब्बर की पेंटिंग 40 लाख में बिकी है। बताया जा रहा है कि अब आगे नीरव मोदी की लग्जरी कारों को नीलाम किया जाएगा। नीरव मोदी के पास कई लग्जरी कारें हैं जिनमें से 11 कारों को नीलाम किया जाएगा। बता दें कि नीलामी की पूरी प्रक्रिया का आयोजन आयकर विभाग की ओर से किया गया था। विभाग को 95 करोड़ की वसूली करनी है।

नीरव मोदी की पेंटिंग्स कलेक्शन नीलाम

लंदन की जेल में बंद है नीरव मोदी

बता दें कि भगोड़े नीरव मोदी को इस माह 19 मार्च को लंदन से गिरफ्तार किया गया था। नीरव मोदी को 20 मार्च को जिला न्यायाधीश मैरी माल्लोन की अदालत में पेश किया गया था, जहां पर सुनवाई करते हुए अदालत ने उसे 29 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। नीरव मोदी को दक्षिण- पश्चिम लंदन की वांडस्वर्थ जेल में रखा गया है। अब देखना होगा कि 29 मार्च को अदालत क्या फैसला देती है। नीरव मोदी पर शिकंजा कसने की पूरी तैयारी भारत ने भी कर ली है।

 

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.

Home / Miscellenous India / भगोड़े नीरव मोदी की पेंटिंग्स कलेक्शन नीलाम, 22 करोड़ में बिकी एक तस्वीर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो