scriptदिल्ली-मुंबई के बीच दौड़ेगी सबसे तेज राजधानी, 13 घंटे का होगा सफर | new faster Rajdhani Express between mumbai to delhi | Patrika News

दिल्ली-मुंबई के बीच दौड़ेगी सबसे तेज राजधानी, 13 घंटे का होगा सफर

locationमुंबईPublished: Sep 19, 2017 02:44:02 pm

Submitted by:

Dharmendra

 रेलवे दिल्ली से मुंबई के बीच वर्तमान राजधानी से और तेज रफ्तार राजधानी ट्रेन उतराने की तैयारी में है। 15 घंटे का सफर 13 में होगा।

rajdhani exp
मुुंबई . रेलवे दिल्ली और मुंबई के बीच तेज रफ्तार राजधानी ट्रेन चलाने वाली है। रेलवे के प्लान के अनुसार अगले महीने तक ट्रेन पटरी पर आ जाएगी। इसकी रफ्तार पहले की राजधानी ट्रेनों की अपेक्षा और तेज होगी। ट्रेन को दिल्ली से मथुरा उसी स्पीड से चलाया जाएगा, जिस स्पीड से गतिमान एक्सप्रेस चलती है। नई ट्रेन के स्टॉपेज कम होंगे, इसलिए कम स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन के चलने से दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन और मुंबई के बांद्रा के बीच का 15 घंटे का होकर 13 घंटे का हो जाएगा। मतलब दो घंटे की यात्रा कम हो जाएगी। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार इस ट्रेन को दीवाली तक चलाने का प्रयास किया जा रहा है। यह ट्रेन दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन से मुंबई के बांद्रा के लिए चलेगी। वहीं से यह वापसी करके हजरत निजामुद्दीन आएगी।

निजामुद्दीन से बांद्रा चलेगी
अभी सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस है, जो दिल्ली से आगरा के बीच 150 किलोमीटर की रफ्तार से चलती है। चूंकि निजामुद्दीन से मुंबई के बीच का मथुरा तक का हिस्सा गतिमान वाले रूट का ही है इसलिए इस हिस्से में इस नई ट्रेन को भी 150 किलोमीटर की रफ्तार पर ही चलाया जाएगा, जिससे कि इसके सफर में लगने वाले टाइम में कमी आएगी। वर्तमान में दिल्ली और मुंबई में जो तेज रफ्तार ट्रेनें चलती हैं, उनमें से अगस्त क्रांति राजधानी है जो 17 घंटे का समय लेती है। जबकि मुंबई सेंट्रल से नई दिल्ली की ट्रेन का सफर 15 घंटे 35 मिनट का होता है। जिस नई ट्रेन को चलाने की बात की जा रही है , वो 13 घंटे लेगी। अगस्त क्रांति 1,377 किलोमीटर का सफर करीब 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से तय करती है। नई राजधानी ट्रेन में भी एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इसका जल्द ही ट्रायल भी किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार नई राजधानी ट्रेन में 14 कोच हो सकते हैं। एलबीएच कोच का डिजाइन बेहतर होता है और इनके पटरी से उतरने की आशंका बेहद कम होती हैैै ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो