script

दिल्ली-जयपुर के बीच बनेगा नया हाईवे, 2 घंटे में तय होगा 270 km का सफर

Published: Sep 12, 2016 05:19:00 pm

 ये हाईवे तैयार होने के बाद दिल्ली-जयपुर के बीच की दूरी 6 के बजाय 2 घंटे में ही तय की जा सकेगी।

Delhi and Jaipur Highway

Delhi and Jaipur Highway

नई दिल्ली। दिल्ली-जयपुर के बीच एक नया हाईवे बनाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली और जयपुर के बीच नया हाईवे बनाए जाने के बारे में जानकारी दी। इस हाईवे को एक्सेस कंट्रोल हाईवे नाम दिया गया है। ये हाईवे तैयार होने के बाद दिल्ली-जयपुर के बीच की दूरी 6 के बजाय 2 घंटे में ही तय की जा सकेगी। इसका काम जनवरी 2017 में शुरू होगा। इसके लिए जल्द ही जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।

गडकरी ने बताया कि दिल्ली-जयपुर एक्सेस कंट्रोल हाईवे पर करीब 16 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। एक्सेस कंट्रोल हाईवे को खासतौर पर हाई स्पीड व्हीकल्स के लिए डिजाइन किया जाता है। आने-जाने व्हीकल्स को प्रॉपरली रेग्युलेट किया जाएगा है। हाईवे के दोनों तरफ मेडिकल और दूसरी फैसिलिटीज मुहैया कराई जाएगीं। दुनिया के कई देशों में इस तरह के हाईवे हैं। हालांकि, इन्हें नाम अलग-अलग दिए गए हैं।

गडकरी ने रविवार को गुडग़ांव में एक कार्यक्रम के दौरान नेशनल हाईवे-8 के तीन मुख्य चौराहों के सुधार कार्य की आधारशिला रखी। इस प्रोजेक्ट पर 1,005 करोड़ खर्च होंगे और ये काम 30 के बजाए सिर्फ 15 महीनों में पूरा किया जाएगा। एनएच-8 पर ट्रैफिक रूल्स तोडऩे वालों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। गडकरी ने कहा कि हम चाहते हैं कि एनएच-8 पर स्मूथ ट्रैफिक रहे। द्वारका एक्‍सप्रेस-वे का काम जल्‍द ही पूरा कर लिया जाएगा। चार अंडरपास और कई फ्लाईओवर्स भी बनेंगे।

उन्होंने आश्वासन दिया कि मानेसर-गुडग़ांव बायपास पर काम भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा। उन्‍होंने धौला कुआं और मानेसर के बीच मेट्रिनो सर्विस के पायलेट प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी गई है और इस पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो