scriptमणिपुर में भूस्खलन से 9 लोगों की मौत, कई के दबे होनें की आशंका | Nine people dead after landslide hits Manipur | Patrika News

मणिपुर में भूस्खलन से 9 लोगों की मौत, कई के दबे होनें की आशंका

Published: Jul 11, 2018 09:51:09 am

Submitted by:

Mohit sharma

मणिपुर में भूस्खलन की जानकारी सामने आई है। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

landslide

मणिपुर में भूस्खलन से 9 लोगों की मौत, कई के दबे होनें की आशंका

नई दिल्ली। देश के राज्य मणिपुर में भूस्खलन की जानकारी सामने आई है। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। यह हादसा बुधवार सुबह तामेंगलांग के आसपास हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बचाव दल ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार अभी कई लोगों को मिट्टी में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। बता दें कि लगातार बारिश के चलते पहाड़ी व ऊँचे क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा अधिक बढ़ गया है। इससे पहले हिमाचल प्रदेश के शिमला में ऐसा ही हादसा सामने आया था, हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ था।

वहीं, दूसरी ओर उत्तराखंड में भी भूस्खलन का मामला सामने आया है। यहां लगातार हो रही बारिश के चलते पहाड़ी खिसकने की जानकारी सामने आई है, जिसके चलते एनएच-94, चंबा-ऋषिकेश मार्ग पूरी तरह से ब्लॉक हो गया है। यह हादसा उत्तराखंड में फाकोट और भीन्नू के पास हुआ। मार्ग ब्लॉक होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें नजर आ रही हैं। हालांकि सड़क से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। पुलिस-प्रशासन के अनुसार हादसे में अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं मिली है।

आपको बता दें कि इससे पहले हिमाचल प्रदेश में बारिश के बाद भूस्खलन के कारण विश्व धरोहर स्थल कालका शिमला रेल खंड पर यातायात बाधित हुआ। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार रेल लाइन पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित हो गया था।

ट्रेंडिंग वीडियो