scriptICMR के बाद अब NITI Aayog का कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, बिल्डिंग सील | NITI Aayog official tests positive for Covid-19 | Patrika News

ICMR के बाद अब NITI Aayog का कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, बिल्डिंग सील

locationनई दिल्लीPublished: Jun 01, 2020 03:07:34 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

NITI Aayog का कर्मचारी निकला कोरोना पॉजिटिव
बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर को किया गया सील
ICMR का वैज्ञानिक मिल चुका COVID-19 पॉजिटिव

NITI Aayog official tests positive for Covid-19

नीति आयोग का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला है।

नई दिल्ली। पूरा देश इन दिनों कोरोना वायरस ( coronavirus ) की चपेट में हैं। आलम ये है कि लॉकडाउन ( Lockdown ) के बावजूद देश में कोरोना संक्रमितों के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। अभी ICMR का एक वैज्ञानिक कोरोना पॉजिटिव निकला था। वहीं, अब नीति आयोग ( NITI Aayog ) का एक कर्मचारी COVID-19 से संक्रमित मिला है। इस खबर से हड़कंप मच गया है और बिल्डिंग को सील कर दिया गया है।
NITI Aayog बिल्डिंग को किया जाएगा सेनेटाइज

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली (Coronavirus In Delhi) स्थिति नीति आयोग के ऑफिस का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस खबर के बाद बिल्डिंग ( Niti Ayog Building ) को सील कर दिया गया है और पूरे एरिया को सेनेटाइज ( Sanitation ) करने के आदेश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि नीति आयोग की बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर को सील किया गया है। हालांकि, कर्मचारियों को ऑफिस आने का आदेश दिया गया है या नहीं इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पहले पूरी बिल्डिंग को सेनेटाइज किया जाएगा, उसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले विदेश मंत्रालय ( External Affairs Ministry ) के दो कर्मचारी COVID-19 पॉजिटिव मिले थे। एक कर्मचारी CE डिपार्टमेंट का था, जबकि दूसरा विदेश मंत्रालय के लॉ विभाग का था।
https://twitter.com/hashtag/COVID19?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
Delhi में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले

इस खबर के बाद CE विभाग के सभी कर्मचारियों को 14 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन का आदेश दिया गया था। इसके साथ वर्क फ्राम होम ( WFH ) के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किया गया था। इससे पहले ICMR का एक वैज्ञानिक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस खबर के बाद पूरी बिल्डिंग को सेनेटाइज किया जा रहा है। वहीं, COVID-19 से संबंधित कर्मचारियों को ऑफिस आने के लिए कहा गया है, जबकि अन्य कर्मचारियों को दो दिनों तक घर से काम करने के लिए कहा गया है। गौरतलब है कि देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। राज्य में अब तक 19844 लोग कोरोना के शिकार हो चुके हैं, जबकि 473 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 8478 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि, देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 190, 535 हो गया है। इनमें, 91, 818 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि, 5394 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल, देश में कोरोना से बचने के लिए लॉकडाउन 5.0 ( Lockdown 5.0 ) का आगाज हो चुका है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो