scriptनितिन गडकरी की तबीयत अब ठीक, ट्वीट कर दी जानकारी | Nitin Gadkari health is now well-tweeted I am better now | Patrika News

नितिन गडकरी की तबीयत अब ठीक, ट्वीट कर दी जानकारी

Published: Dec 07, 2018 06:07:43 pm

Submitted by:

Shivani Singh

अहमदनगर में एक कार्यक्रम में बिगड़ गई थी नितिन गडकरी की तबीयत।

gatkari

नितिन गडकरी की तबीयत अब ठीक, ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की अचानक अहमदनगर में एक कार्यक्रम में तबीयत बिगड़ गई थी और बेहोश हो गए थे। लेकिन अब उनकी तबियत ठीक है। बता दें कि गडकरी को सुगर की है , जिसकी वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। हालांकि वह अब ठीक है,आराम करने के बाद वह शिर्डी के साई बाबा का दर्शन करने गए। बता दें कि यह घटना उस समय हुई जब वह जब वह महात्मा फुले कृषि विद्यापीठ (एमपीकेवी) कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्र गान के लिए अन्य गणमान्य लोगों के साथ खड़े हुए थे।

तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है था। वहीं , गडकरी की तबीयत बिगड़ने का समाचार मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया था। भाजपा के बड़े नेताओं में भी गड़करी को लेकर चिंतित हो गए थे। लेकिन तबीयत ठी होने बाद कुछ घंटों बाद खुद ट्वीट कर अपनी हालत की जानकारी दी।

गडकरी का ट्वीट

गडकरी ने कहा, ‘लो शुगर के कारण तबीयत थोड़ी खराब हो गई। डॉक्टरों ने जांच की है और मैं अब ठीक हूं। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं।’

 

https://twitter.com/nitin_gadkari/status/1070958414174580736?ref_src=twsrc%5Etfw
किया साई बाबा का दर्शन

वहीं, अतिथित गृह में थोड़ी देर आराम करने के बाद गडकरी हेलीकॉप्टर में सवार होकर शिर्डी के विश्व प्रसिद्ध श्री साईबाबा समाधि मंदिर के दर्शन के लिए गए और बाद में निजी उड़ान से अपने गृहनगर नागपुर के लिए रवाना हो गए।
पार्टी के सहयोगियों ने कहा कि शायद ज्यादा व्यस्तता के कारण गडकरी की तबीयत बिगड़ी है।

ट्रेंडिंग वीडियो