scriptSP के Quarantine पर Nitish Kumar का बयान, कहा- यह ठीक नहीं हुआ, MAH सरकार से करेंगे बात | Nitish Kumar Big Statement on Bihar SP Quarantine in Mumbai | Patrika News

SP के Quarantine पर Nitish Kumar का बयान, कहा- यह ठीक नहीं हुआ, MAH सरकार से करेंगे बात

Published: Aug 03, 2020 02:37:01 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

सुशांत सिंह राजपूत मौत केस ( Sushant Singh Rajput Death Case ) की जांच करने मुंबई (Mumbai) पहुंचे बिहार के SP विनय तिवारी ( Vinay Tiwari ) को क्वारंटाइन (Quarantine) कर दिया गया। इस पर CM नीतीश कुमार ( Nitish Kumar ) ने कहा है कि जो कुछ भी हुआ, वह अच्छा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात करेंगे।

nitish.jpgNitish Kumar Big Statement on Bihar SP Quarantine in Mumbai

नीतीश कुमार ने मुंबई पुलिस को लेकर बड़ा बयान दिया है।

नई दिल्ली। अभिनेता (Actor) सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput ) मौत केस में लगातार घमासान मचता जा रहा है। बिहार पुलिस (Bihar Police) भी अब इस घटना की जांच रही है। ऐसे में मुंबई (Mumbai) पहुंची बिहार पुलिस के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जा रहा है। वहीं, SP विनय तिवारी (Vinay Tiwari) को क्वारंटाइन ( Quarantine ) कर दिया गया है, जिसके कारण और बवाल मच गया है। इसी पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जो हुआ, वह ठीक नहीं। इसके लिए हम महाराष्ट्र सरकार ( Maharashtra Government ) से बात करेंगे।
मुंबई पुलिस को लेकर नीतीश कुमार का बड़ा बयान

सुशांत सिंह राजपूत मौत ( Sushant Singh Rajput Death Case ) की जांच करने मुंबई पहुंची बिहार पुलिस को लेकर मामला गरमा गया है। आलम ये है कि दोनों राज्यों की पुलिस आमने-सामने है। इसी को लेकर बिहार में सियसी बयानी भी तेजी हो गई है। सीएम नीतीश कुमार ( Nitish Kumar on Mumbai Police ) ने कहा है कि पटना सिटी ( Patna City ) SP विनय तिवारी ( Vinay Tiwari ) सुशांत सिंह राजपूत मौत केस की जांच करने के लिए मुंबई गए थे। लेकिन, उन्हें क्वारंटाइन ( SP Vinay Tiwari Quarantine ) कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मुंबई में जो कुछ भी हुआ, वह ठीक नहीं हुआ। नीतीश कुमार ने कहा कि हम अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। सिटी एसपी के साथ जो मुंबई में हुआ, वह सही नहीं हुआ। इसके लिए हम महाराष्ट्र सरकार ( Maharashtra Government ) से बात करेंगे। नीतीश कुमार के साथ बिहार के अन्य नेताओं ने भी इस मामले पर बयानबाजी की है।
सुशांत सिंह राजपूत मौत केस को लेकर मामला गरमाया

नीतीश सरकार में मंत्री संजय झा ( Sanjay Jha On MUmbai Police ) ने कहा कि मुंबई में जो हुआ, वह बेहद ही शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि बिहार के चार पुलिस ऑफिसर जांच के लिए मुंबई गए हैं। वहां के अधिकारियों से वे लगातार मिल रहे हैं। लेकिन, उन्हें क्वारंटाइन कर दिया जाता है, जो कि बेहद ही निंदनीय है। मंत्री ने कहा कि लोगों के मन में जांच को लेकर जो सवाल उठ रहे हैं, इस कारण से उसे और बल मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बिहार सरकार ( Bihar Government ) इस मामलें में कोई कदम उठाएगी। इससे पहले बिहार के DGP गुप्तेश्वर पांडेय ( Gupteshwar Pandey ) ने कहा था कि SP विनय तिवारी को IPS मेंस में नहीं रहने दिया गया, बल्कि उन्हें गेस्ट हाउस में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं, कुछ दिन पहले ही एक वीडियो सामने आई थी, जिसमें मीडियाकर्मी बिहार पुलिस के अधिकारियों से कुछ सवाल करना चाहते थे। लेकिन, उन्हें रोक दिया गया और क्राइम ब्रांच की सभी अधिकारियों को एक वैन में कहीं और लेकर चली गई थी। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई थी।

ट्रेंडिंग वीडियो