scriptगिरिराज सिंह के विवादित बयान पर नीतीश ने बोलने से इनकार किया, कही-ये बात | Nitish said - Ask them that it is right to say that to kill? | Patrika News

गिरिराज सिंह के विवादित बयान पर नीतीश ने बोलने से इनकार किया, कही-ये बात

locationनई दिल्लीPublished: Mar 07, 2021 11:56:07 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

Highlights

नीतीश ने विवादित बयान पर कोई सीधी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।
गिरिराज सिंह ने शनिवार को बेगूसराय में कृषकों को संबोधित कर विवादित बयान दिया था।

nitish kumar

नीतीश कुमार

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के विवादित बोल पर सीधी प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि आप उन्हीं से पूछिए लीजिए कि क्या ‘मारने की बात’ कहना सही है?
गौरतलब है कि गिरिराज सिंह ने शनिवार को बेगूसराय में कृषकों को संबोधित कर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कृषक प्रशिक्षण समारोह में कहा कि जो सरकारी अधिकारी किसानों की बात व शिकायतों को नहीं सुनते हैं उन्हें बेत से मारिए। हम उनसे न तो नाजायज काम करने को कहते हैं और न ही हम उनके नाजायज काम सहन करेंगे। किसी अधिकारी ने नाजायज काम का नंगा नृत्य किया तो उसे सहन नहीं करेंगे।
सिंह शनिवार को बेगूसराय के खोदावंदपुर कृषि विज्ञान केंद्र में जलवायु अनुकूल खेती सह कृषक प्रशिक्षण समारोह के उद्घाटन के लिए आए थे। कार्यक्रम के दौरान जब केंद्रीय मंत्री सिंह मंच पर आए, तभी श्रोताओं में मौजूद कुछ लोगों ने उनसे अफसरों द्वारा कार्य नहीं किए जाने की शिकायती कही। सिंह को कुछ लोगों अपनी शिकायतें भी दी थीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो