scriptसेना और नौसेना में महिलाओं को लड़ाकू भूमिका नहीं : केंद्र | No combat role for women in army, navy : Centre | Patrika News

सेना और नौसेना में महिलाओं को लड़ाकू भूमिका नहीं : केंद्र

Published: Dec 15, 2015 06:13:00 pm

उन्होंने कहा कि सेना तथा नौसेना में महिलाओं को लड़ाकू विधा में भर्ती के किसी प्रस्ताव का अनुमोदन नहीं किया गया है

Women in Navy

Women in Navy

नई दिल्ली। सरकार ने सेना और नौसेना में महिलाओं को लड़ाकू भूमिका मेंं शामिल करने के किसी प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी है। रक्षा राज्यमंत्री राव इंद्रजीत ङ्क्षसह ने मंगलवार को राज्यसभा में लिखित जवाब में बताया कि सरकार ने महिलाओं को वायु सेना में पांच वर्ष की अवधि के लिए प्रायोगिक आधार पर लड़ाकू भूमिका में शॉर्ट सर्विस कमीशन अधिकारी के रूप में शामिल होने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

उन्होंने कहा कि सेना तथा नौसेना में महिलाओं को लड़ाकू विधा में भर्ती के किसी प्रस्ताव का अनुमोदन नहीं किया गया है। अभी सेना में 1412, वायुसेना में 1128 और नौसेना में 418 महिला शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत अधिकारी के रूप में सेवारत हैं। वायु सेना में 351 तथा सेना में 64 महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन दिया गया है, जबकि नौसेना में एक भी महिला अधिकारी को स्थायी कमीशन नहीं मिला है।

रक्षा राज्यमंत्री ने एक अन्य सवाल के जवाब में बताया कि पिछले तीन वर्षों में सेना के 306, नौसेना के 327 और वायुसेना के 224 शॉर्ट सर्विस कमीशन के अधिकारियों ने समय से पहले सेवानिवृत्ति ली।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो