script

पूर्वोत्तर के नतीजे Live: मोदी लहर में पूर्वोत्तर का किला फतह

locationनई दिल्लीPublished: May 23, 2019 02:52:53 pm

Submitted by:

mangal yadav

पूर्वोत्तर के सात राज्यों का बीजेपी की महाविजय में बड़ा योगदान
पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में कुल 25 सीटें
भाजपा ने पूर्वोत्तर में 22 सीटें जीतने का रखा लक्ष्य
 
 

Northeast loksabha election results

Northeast loksabha election results 2019: मोदी लहर में पूर्वोत्तर का किला फतह

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एनडीए बहुमत के साथ सरकार बनाती हुई दिख रही है। अबकि बार बीजेपी को पिछली बार से ज्यादा सीटें मिलने की उम्मीद है। सेवन सिस्टर्स ऑफ इंडिया यानि की पूर्वोत्तर के सात राज्यों का बीजेपी की महाविजय में बड़ा योगदान है। पूर्वोतर राज्यों की 25 लोकसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है।
भाजपा ने 22 सीटें जीतने का टारगेट

2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने पूरे पूर्वोत्तर राज्यों में कुल 7 सीटे जीतीं थीं, वहीं दो सीटे भाजपा की सहयोगी पार्टियों ने जीतीं थी। 25 सीटों वाले पूरे नॉर्थ ईस्ट में भाजपा ने 22 सीटें जीतने का टारगेट रखा है। इस चुनाव में पूर्वोत्तर तीन चरणों में हुआ था। इसके साथ ही, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के लिए विधानसभा चुनाव भी हुए हैं
भाजपा राज्य में 11 सीटों पर आगे

कुल 14 सीटों के साथ असम पूर्वोत्तर में सबसे बड़ा राज्य है। असम में अभी तक आये ताजा रुझानों के बाद भाजपा राज्य में 11 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं एआईयूडीएफ दो सीटों पर आगे है, यूपीपीएल कोकराझार सीट पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस कांग्रेस गुवाहाटी और कालीबोर सीट पर आगे है।
गृह राज्यमंत्री किरण रिरिजू आगे

अरुणाचल प्रदेश की बात करें तो केेंद्र सरकार में गृह राज्यमंत्री किरण रिरिजू आगे चल रहे है। अरुणाचल पूर्व में निर्दलीय उम्मीदवार सी सी सिंह के खिलाफ भाजपा उम्मीदवार तापिर गाओ आगे चल रहे हैं। वहीं सिक्किम में एसकेएम के उम्मीदवार इंदिरा हंग सुभा आगे चल रही हैं
नागा पीपल्स फ्रंट के उम्मीदवार लोरो एस पफोज़े आगे

दो लोकसभा सीटों वाले मणिपुर की बाहरी मणिपुर सीट पर नागा पीपल्स फ्रंट के उम्मीदवार लोरो एस पफोज़े बीजेपी के उम्मीदवार से आगे चल रहे हैं। वहीं अंदरुनी मणिपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजकुमार रंजन सिंह आगे चल रहे हैं। वह कांग्रेस के ओइनम नबकिशोर सिंह के साथ मुकाबले में हैं।
नागालैंड की एकमात्र सीट पर NDPP के तोखेहो येप्थोमी आगे

नागालैंड की एकमात्र लोकसभा सीट पर भाजपा के साथ गठबंधन की सहयोगी राष्ट्रवादी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के तोखेहो येप्थोमी आगे चल रही है। कांग्रेस के केएल चिशी पीछे चल रहे हैं।
भाजपा उम्मीदवार प्रतिमा भौमिक आगे

वहीं त्रिपुरा पश्चिम सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रतिमा भौमिक कांग्रेस उम्मीदवार सुबल भौमिक के आगे चल रही हैं त्रिपुरा पूर्व सीट से बीजेपी की उम्मीदवार रेबती त्रिपुरा की राजकुमारी के प्रज्ञा देबबर्मन से आगे चल रही हैं।
मेघालय में विन्सेन्ट एच पाला आगे

दो लोकसभा सीटों वाले मेघालय में कांग्रेस सांसद विन्सेन्ट एच पाला संयुक्त डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जेमिनो मावथो से आगे चल रहे हैं। वहीं तुरा लोकसभा सीट पर नेशनल पीपुल्स पार्टी की अगाथा संगमा कांग्रेस के उम्मीदवार मुकुल संगमा से आगे चल रही हैं

ट्रेंडिंग वीडियो