scriptरेलवे का दिवाली गिफ्ट, मुंबई और दिल्ली के बीच चलेगी एक और राजधानी एक्सप्रेस | Northern Railway new Rajdhani Express before Diwali Mumabi Delh | Patrika News

रेलवे का दिवाली गिफ्ट, मुंबई और दिल्ली के बीच चलेगी एक और राजधानी एक्सप्रेस

Published: Oct 03, 2017 10:55:09 am

Submitted by:

Kapil Tiwari

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को ट्रेन का दूसरा ट्रायल हुआ जो कि सफल रहा, 13 घंटे में मुंबई से दिल्ली का सफर होगा पूरा

Rajdhani
मुंबई: मुंबई से दिल्ली और दिल्ली से मुंबई का सफर करने वाले यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे एक नई सौगात लेकर आने वाला है। दरअसल, खबर है कि दिवाली से पहले दिल्ली और मुंबई के बीच एक और राजधानी एक्सप्रेस को रेलवे हरी झंडी दिखा सकता है। अगर ऐसा होता है तो मुंबईवासियों के लिए ये एक दिवाली गिफ्ट होगा। रेलवे अधिकारियों की मानें तो यह मुंबई और दिल्ली के बीच चलने वाली सबसे तेज ट्रेन होगी।
13 घंटे में सफर होगा पूरा
आपको बता दें कि फिलाहल मुंबई और दिल्ली के बीच दो राजधानी एक्सप्रेस चल रही हैं, जिसमें अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस और मुंबई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस हैं। दिवाली से पहले जिस नई राजधानी ट्रेन को चलाने का विचार किया जा रहा है, सोमवार को उल ट्रेन का ट्रायल किया गया। बताया जा रहा है कि ये दूसरा ट्रायल था, जो कि सफल रहा है। नई राजधानी एक्सप्रेस मुंबई से दिल्ली तक का सफर सिर्फ 13 घंटे 50 मिनट में तय करेगी और धीरे-धीरे रेलवे इसके टारगेट को बढाएगा।
दूसरा ट्रायल रहा सफल
रेलवे के अधिकारी ने बताया कि नई राजधानी का ये दूसरा ट्रायल था, जो कि सफल रहा है और इसी दिवाली के पहले इसका संचालन लोगों के लिए होने लगेगा। सूत्रों की मानें तो नई ट्रेन में दो लोको के इंजन लगे हैं। इस ट्रेन से मुंबई से दिल्ली जाने में लोग दूसरी ट्रेनों की अपेक्षा लगभग तीन घंटे पहले पहुंचेंगे। नई राजधानी एक्सप्रेस एलएचबी कोच लगाए गए हैं। एक्सपर्ट ने बताया है कि ट्रेन में लगे दो इंजन इसकी स्पीड को और ज्यादा बढ़ा देंगे। इससे लोगों का कीमती समय बच सकेगा। यह नई राजधानी एक्सप्रेस अभी 1,377 किलोमीटर का रास्ता मात्र 16 घंटे में तय करेगी। जबकि अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस को इतनी दूरी तय करने में 17 घंटे का समय लगता है।
दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर को अपग्रेड किया जाएगा

अधिकारियों ने बताया कि उनकी ओर से मुंबई दिल्ली रेल कॉरिडोर को भी अपग्रेड किया जाएगा। इसका काम तेजी से चल रहा है। अभी रेलवे को मुंबई-दिल्ली रूट पर सबसे ज्यादा स्पीड पर ट्रेन चलाने को मंजूरी मिली है वह 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो