script

20 हजार फीट की ऊंचाई पर एयर इंडिया की फ्लाइट में हवा का दबाव हुआ कम, 191 यात्रियों की अटकी सांसें

locationनई दिल्लीPublished: Mar 07, 2019 06:59:54 am

Submitted by:

Anil Kumar

एयर इंडिया के विमान के अंदर अचानक हवा का दबाव कम होने से यात्रियों को हुई परेशानी।
नई दिल्ली से फ्रेंकफर्ट जा रही विमान के अंदर 191 यात्री थे सवार।
खराब परिस्थिति को देखते हुए वापस विमान को दिल्ली लाया गया।
गुरुवार को दूसरी फ्लाइट से सभी यात्रियों को फ्रेंकफर्ट किया जाएगा रवाना।

20 हजार फीट की ऊंचाई पर एयर इंडिया की फ्लाइट में हवा का दबाव हुआ कम, 191 यात्रियों की अटकी सांसें

20 हजार फीट की ऊंचाई पर एयर इंडिया की फ्लाइट में हवा का दबाव हुआ कम, 191 यात्रियों की अटकी सांसें

नई दिल्ली। आसमान में उस वक्त 191 लोगों की जान सांसत में आ गई जब लोग ऑक्सीजन की कमी से बैचेन हो गए। दरअसल राजधानी नई दिल्ली से फ्रैंकफर्ट जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में अचानक हवा का दबाव काफी कम हो गया। 20 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहे एयर इंडिया के विमान में हवा का दबाव इतना कम हो गया कि सभी यात्रियों को फौरन ही ऑक्सीजन मास्क का सहारा लेना पड़ा। इस घटना के बाद पायलट ने फौरन विमान को दिल्ली के लिए मोड़ दिया और सभी को सुरक्षित पहुंचाया। अब एयर इंडिया की ओर से कहा गया है कि सभी यात्रियों को कल यानी गुरुवार को दूसरी फ्लाइट से फ्रैंकफर्ट रवान किया जाएगा।

https://twitter.com/ANI/status/1103315763719491584?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/FlyAI?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

एयर इंडिया ने सूरत से शुरू की पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा, अब इन जगहों के लिए भी मिलेगी फ्लाइट

क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें कि दरअसल बुधवार को राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-121 बोइंग 787 ने दोपहर के 1:35 पर जर्मनी के फ्रैंकफर्ट के लिए उडान भरी थी। विमान जैसे ही राजस्थान एयर स्पेस में पहुंचा तो अचानक विमान के अंदर हवा को दबाव काफी कम हो गया। लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। जब यह सब हो रहा था तब विमान 20 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। देखते ही देखते यात्रियों की तबियत खराब होने लगी। कुछ यात्री यह सब देखकर काफी खबरा गए। परिस्थिति को खराब होते देख फौरन ही ऑक्सीजन मास्क लगाने के लिए सभी को सूचित किया गया। इसके बाद से पायलट ने समझदारी दिखाते हुए विमान को वापस दिल्ली के लिए मोड़ दिया। विमान शाम के करीब चार बजे सुरक्षित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्री हवाई अड्डे पर लैंड किया। सभी यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाया गया। अब एयर इंडिया इस पूरे मामले की जांच कर रही है कि अचानक विमान के अंदर हवा का दबाव कैसे कम हो गया? फिलहाल एयर इंडिया ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। अब सभी यात्रियों को गुरुवार को दूसरी फ्लाइट से फ्रैंकफर्ट रवाना किया जाएगा।

 

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.

ट्रेंडिंग वीडियो