scriptनीरव मोदी को बड़ा झटका, बॉम्बे HC के आदेश पर गिराए जा रहे हैं मुंबई स्थित बंगले | On the order of Bombay High Court, Neerav Modi's bungalows in Mumbai are being dropped | Patrika News
विविध भारत

नीरव मोदी को बड़ा झटका, बॉम्बे HC के आदेश पर गिराए जा रहे हैं मुंबई स्थित बंगले

बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर मंबई स्थित नीरव मोदी के बंगलों को गिराया जा रहा है।

Jan 25, 2019 / 05:50 pm

Anil Kumar

नीरव मोदी को बड़ा झटका, बॉम्बे HC के आदेश पर मुंबई स्थित बंगलों को गिराया जा रहा है

नीरव मोदी को बड़ा झटका, बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर मंबई स्थित बंगलों को गिराया जा रहा है

मुंबई। भगोड़ा घोषित हो चुके हीरा कारोबारी और 13 हजार करोड़ रुपए के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले के आरोपी नीरव मोदी को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल शुक्रवार को बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर मुंबई स्थित नीरव मोदी के बंगलों को गिराया जा रहा है। महाराष्ट्र के कई इलाकों में नीरव मोदी के बंगले हैं। हालांकि इसमें से महाराष्‍ट्र के रायगढ़ जिले में अलीबाग बीच के पास बने ‘अवैध’ बंगले को गिराया जा रहा है। बता दें कि नीरव मोदी ने इसी बंगले में कई भव्‍य पार्टियां दी थीं।

SC का ऐतिहासिक निर्णय, कहा-HC को अपने ही आदेश वापस लेने का है अधिकार

बंगले को अवाध करार दिया गया था

आपको बता दें कि कलेक्टर ऑफिस ने जांच के बाद इस आलीशान बंगले को अवैध करार दिया था। बंगले ढहाने से पहले गुरुवार को ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस बंगले से सभी मूल्यवान वस्तुओं को निकाल लिया था और कलेक्‍टर कार्यालय में जमा कराया था। इस संबंध में गुरुवार को अलीबाग के तहसीलदार सचिन शेजाल ने बताया था कि ईडी ने इस बंगले से सभी चल संपत्तियों को निकाल लिया है। मालूम हो कि यह बंगला 20 हजार वर्गफुट में फैला हुआ है। इसे तोड़ने में करीब चार दिन का समय लग जाएगा। गौरतलब है कि एक महीने पहले ही ईडी ने रायगढ़ जिला प्रशासन को नीरव मोदी के बंगले को गिराने की अनुमति दे दी थी। ईडी ने प्रशासन से बंगले को गिराने के लिए इजाजत मांगी थी। यह अनुमति इस आधार पर दी गई थी कि राज्‍य सरकार को इस बंगले निर्माण में कमियां मिली थीं। इसके अलावा यह भी कहा गया कि हाईकोर्ट ने उन तमाम अवैध बंगलों को गिराने के आदेश दिए हैं जो पर्यावरण के नियमों को उल्लंघन करके बनाया गया हो। मालूम हो कि रायगढ़ जिले के अलीबाग में 121 और मुरुद में 151 अवैध बंगले हैं।

 

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.

Home / Miscellenous India / नीरव मोदी को बड़ा झटका, बॉम्बे HC के आदेश पर गिराए जा रहे हैं मुंबई स्थित बंगले

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो