scriptदेश के 292 अहम लोग आईएस के निशाने पर | Over 292 Indian VVIPs are targeted by ISIS | Patrika News

देश के 292 अहम लोग आईएस के निशाने पर

Published: Oct 29, 2016 08:45:00 am

Submitted by:

Rakesh Mishra

भारत के 292 महत्वपूर्ण व्यक्ति आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के निशाने पर हैं, जिनमें से 70 मुंबई और महाराष्ट्र में रहने वाले हैं

isis

isis

मुंबई। भारत के 292 महत्वपूर्ण व्यक्ति आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के निशाने पर हैं, जिनमें से 70 मुंबई और महाराष्ट्र में रहने वाले हैं। ये खुलासा महाराष्ट्र एटीएस ने उस आरोपपत्र में किया है, जो उसने परभणी के आईएस समर्थकों के खिलाफ अदालत में दायर किया है। आरोपपत्र परभणी से पकड़े गए नासिर बीन उर्फ चाउस, शाहिद खान, इकबाल अहमद और रईसुदीन सिद्धिकी पर 8 अक्टूबर को दायर किया है। एटीएस ने आतंकी संगठन के निशाने पर लोगों की संख्या का उल्लेख किया है, लेकिन नामों का खुलासा नहीं किया है। माना जा रहा है कि लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई बड़े नेता, खुफिया एजेंसियों के अफसर और सरकारी वकील हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो