scriptसरकार दो वर्ष में करेगी 80,000 अधिकारी, कर्मचारियों को रिटायर | Over 80000 indian govt officers, employees will get retirement in next 2 years | Patrika News

सरकार दो वर्ष में करेगी 80,000 अधिकारी, कर्मचारियों को रिटायर

Published: Aug 17, 2015 09:21:00 am

देश में अगले दो वर्षों में भारतीय स्टेट बैंक सहित
सरकारी उप्रक्रमों से करीब 80,000 अधिकारी, कर्मचारी सेवा निवृत्त हो जाएंगे

Parliament

Parliament

नई दिल्ली। देश में अगले दो वर्षों में भारतीय स्टेट बैंक सहित सरकारी उप्रक्रमों से करीब 80,000 अधिकारी, कर्मचारी सेवा निवृत्त हो जाएंगे। चालू वित्त वर्षों में ही यानी 31 मार्च 2016 तक 30,756 लोग सेवा निवृत्त होंगे। इनमें 19,065 अधिकारी और 14,669 कर्मचारी हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि दो वित्तीय वर्षों में कुल 78,800 अधिकारी-कर्मचारी सेवा निवृत्ति की अवधि पूरी कर रहे हैं। इसके अलावा इस वित्त वर्ष में 6,022 सहायक कर्मचाारी भी सेवा निवृत्त होंगे। शेष 30,000 कर्मचारी वित्त वर्ष 2016-2017 में सेवा निवृत्त होने वाले हैं। इनमें सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के 18,506 अधिकारी और 14,458 क्लर्क हैं। इन सरकारी बैंकों में भारतीय स्टेट बैंक, आईडीबीआई बैंक एवं भारतीय महिला बैंक सहित 22 बैंक शामिल हैं।



भर्ती में ढील दे सकती है सरकार

बैंकों और सार्वजनिक उपक्रमों में इतनी बड़ी संख्या में सेवा निवृत्ति और मध्य वर्ग के कर्मचारियों की कमी को देखते हुए सरकार इनमें भर्ती के नियमों में ढील दे सकती है। इसका लक्ष्य रिक्त पदों को भरना होगा। मध्य वर्ग के पदों पर भर्ती में ढील के नियमों पर वित्त मंत्रालय तैयारी कर रहा है। इसके लिए अनुबंध के आधार पर नियुक्तियां की जा सकती हैं।



बैंक इस आधार पर कर सकते हैं नियुक्ति

बैंक अपने दफ्तरों में व्यावसायिक जरूरतों, शाखाओं में काम के दबाव और सेवा निवृत्त होने वाले कर्मचारियों की पूर्ति के आधार पर भर्तियां कर सकते हैं। पिछले सप्ताह वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा था कि बैंक कैंपस भर्ती को लेकर काफी इच्छुक हैं, लेकिन इसमें कानूनी बाधा है।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो