विविध भारत

पाकिस्तान का दोगलापन आया सामने, सीमा पर मारे गए सैनिकों के शव ले गया वापस

पाकिस्तान का अपने सैनिकों को लेकर ही दोगलापन सामने आया
हाजीपुर सेक्टर में मारे गए सैनिकों के शव ले गया पाक
गोलीबारी में भारतीय जवानों ने पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया था

Sep 14, 2019 / 05:36 pm

Mohit sharma

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद भारत के खिलाफ नई-नई साजिश रचने में जुटे पाकिस्तान का अपने सैनिकों को लेकर ही दोगलापन सामने आया है।

पाकिस्तान से जुड़ा एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह अपने जिसमें उसका दोगलापल साफ नजर आ रहा है।

दरअसल, हाजीपुर सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लघंन कर दिया था। भारतीय जवानों ने भी दुश्मन सेना को इस दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब दिया था।

इस गोलीबारी में भारतीय जवानों ने पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया था।

https://twitter.com/ANI?ref_src=twsrc%5Etfw

यहां देखने वाली बात यह रही कि पाक सैनिक मारे गए अपने साथियों के शव लेने के लिए सफेद झंड़ा लहराते हुए आए वापस ले गए।

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि पाक सैनिकों के हाथ में झंडा है और वो पहाड़ी से नीचे उतरते हुए दो शव लेकर जाते दिखाई पड़ रहे हैं।

असल में पाक सैनिक अपने जिन साथियों के शव ले जा रहे हैं, वो पंजाबी मुस्लिम हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान सीमा पर मारे जाने वाले मुस्लिम जवानों के शव तो ले जाता है।

लेकिन जब पीओके या अन्य हिस्सों से जवान मारे जाते हैं तो उनके शव नहीं ले जाता।

Hindi News / Miscellenous India / पाकिस्तान का दोगलापन आया सामने, सीमा पर मारे गए सैनिकों के शव ले गया वापस

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.