विविध भारत

पाकिस्तान की नापाक हरकतें जारी, नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी का भारतीय जवानों ने दिया करारा जवाब

भारतीय जवानों पाकिस्तान को करार जवाब दिया

Dec 08, 2018 / 03:31 pm

Saif Ur Rehman

कश्मीर: एलओसी पर भारत-पाक सैनिकों के बीच गोलीबारी

श्रीनगर। भारत का पड़ोसी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। एक बार फिर से पाकिस्तान ने सीमा पार से फायरिंग की। शनिवार को जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तान के जवानों ने गोलीबारी की। इसका जोरदार जवाब भारतीय जवान दे रहे हैं।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने यहां कहा, “पाकिस्तानी सेना ने सुबह करीब 9 बजे नियंत्रण रेखा के पास सुंदरबनी क्षेत्र में बिना उकसावे के गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।” उन्होंने कहा, “भारतीय पक्ष ने भी गोलीबारी का माकूल जवाब दिया। हमारे तरफ से किसी के भी हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है।”
बुलंदशहर हिंसा में आरोपी सेना के जवान जीतू पर बिपिन रावत का बयान: ‘अगर सबूत होगा तो दिया जाएगा

तीन दिनों से हो रही है फायरिंग

कश्मीर घाटी में तीन दिन से पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन किया है। बता दें कि गोलीबारी में कुपवाड़ा के मच्छेल सेक्टर में सेना का एक जवान शहीद हो गया और एक अन्य जख्मी हुए । उधर, सुंदरबनी में भी सीमा पार से फायरिंग में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान पी. बिस्वास शहीद हो गए। भारत की आखिरी चौकी कमान चौकी के जरिए होने वाला व्यापार स्थगित कर दिया गया है। सीमा के पार से हुई फायरिंग के बाद नियंत्रण रेखा से सटे इलाके में सेना हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। गौरतलब है कि बुधवार को भी उड़ी में पाक सेना की गोलीबारी में दो जवान जख्मी हो गए थे।

Home / Miscellenous India / पाकिस्तान की नापाक हरकतें जारी, नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी का भारतीय जवानों ने दिया करारा जवाब

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.